Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

मोहाली में भिड़े पंजाबी सिंगर,VIDEO:बेस्टेक मॉल के बाहर फायरिंग, महिलाओं में हाथापाई; मूवी देखकर आ रहे थे, कार टच हुई

7 months ago

पंजाब के मोहाली में सिंगर प्रिंस रंधावा और प्रताप रंधावा में विवाद हो गया। इस दौरान गोली भी चली है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सिंगर बहसबाजी करते नजर आ रहे है। वीडियो में कुछ महिलाएं झगड़ती भी नजर आ रही है। कुछ लोग उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे है। फिलहाल, यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने इस मामले की पड़ताल कर पंजाबी सिंगर प्रिंस रंधावा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी सिटी-2 हरमिसरन सिंह बल ने कहा कि हम मामले की जांच में जुटे हुए हैं। पुलिस ने सिंगर के हथियार का लाइसेंस भी मंगवाया है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला... कार टकराने पर हुआ शुरू विवाद पुलिस के मुताबिक, यह मामला फेज-11 बेस्टेक मॉल के पास का है, जो 25 अक्टूबर की रात का बताया गया है। पंजाबी सिंगर प्रिंस रंधावा और प्रताप रंधावा के बीच रोड रेज के बाद लड़ाई हुई। पता चला है कि बेस्टेक मॉल से प्रताप रंधावा अपनी मर्सिडीज कार में परिवार के साथ मूवी देखकर निकले थे। वहां पर प्रिंस रंधावा सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान अचानक कार प्रिंस को टच कर गई, जिसके बाद यह सारा घटनाक्रम हुआ। प्रिंस रंधावा पर फायरिंग करने का आरोप इसके बाद दोनों पक्षों ने अपने आदमी बुला लिए। आरोप है कि प्रिंस रंधावा की तरफ से इस दौरान फायरिंग की गई। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग होते ही उसे काफी लोगों ने घेर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर संबंधित पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना का 1 मिनट का वीडियो भी सामने आया घटना का एक मिनट का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें दोनों पक्षों के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। वीडियो में प्रिंस कहते नजर आ रहे हैं कि “भाई, पैदल जा रहे व्यक्ति को गाड़ी के नीचे देकर मारने की कोशिश की गई थी।” इसके बाद आवाज आती है, “फोन मिलाओ पुलिस को।” फिर कोई कहता है, “सबका मेडिकल करवाओ।” इस पर प्रताप रंधावा कहता है, “भागता क्यों है?” इस पर प्रिंस जवाब देता है, “मैं तो पैदल जा रहा था, मेरे ऊपर गाड़ी चढ़ा दी।” इस दौरान वहां मौजूद महिलाएं भी आपस में भिड़ जाती हैं और एक-दूसरे को गालियां देने लगती हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की इस मामले में डीएसपी हरमिसरन सिंह बल ने बताया कि पंजाबी गायक प्रिंस रंधावा सड़क पार कर रहे थे और दोनों में मामूली सी टक्कर हो गई, जिससे यह पूरा घटनाक्रम घटा। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। प्रताप रंधावा के बयान पर प्रिंस रंधावा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसके हथियार का लाइसेंस भी मंगवाया है। ------------------------------- पंजाबी सिंगर कौर बी के VIDEO से छेड़छाड़:होटल रेड से भागते दिखाकर किया ट्रोल; सिंगर बोलीं- किसी की मौत तो छोड़ो बेशर्मों पंजाबी सिंगर कौर बी के वीडियो से छेड़छाड़ हुई है। कुछ समय पहले वह गायक हंसराज हंस की पत्नी के भोग में शामिल हुई थीं, जबकि कुछ शरारती लोगों ने सोशल मीडिया ऐप टिक-टॉक पर उसे गलत जानकारी के साथ पेश कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। (पूरी खबर पढ़ें)
Click here to Read More
Previous Article
सिंगर सुनंदा शर्मा पहुंची लंदन:वीडियो किया शूट, बोलीं- आप अकेले ही दुनिया जीत सकते हो; पिंकी धालीवाल से हुई थी कंट्रोवर्सी
Next Article
सलमान खान को पाकिस्तान ने आतंकवादी घोषित किया:सोशल मीडिया पर फैली सनसनी, जानिए क्या है सच्चाई

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment