Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

माही विज को जय भानुशाली से तलाक में मिलेगी 5 करोड़ की एलिमनी? एक्ट्रेस ने 8 मिनट के वीडियो में बताया सच, बोलीं- 'घर पर मेरी बीमार मां और तीन बच्चे...'

8 months ago

टेलीविजन इंडस्ट्री की गोल्डन जोड़ी, माही विज और जय भानुशाली के तलाक की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं.  ऐसी खबरें भी आई हैं कि अभिनेत्री को जय से तलाक में 5 करोड़ रुपये की एलिमनी मिलेगी. वहीं अब, अभिनेत्री ने अपने और जय के तलाक की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है साथ ही एलिमनी के रूमर्स पर भी अपना रिएक्शन दिया है?

 माही ने कहा पुख्ता सबूत हों तब बात करें
काफी समय से जय भानुशाली और माही विज के तलाक की अफवाहें सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों कलाकार अलग रह रहे हैं और अभिनेत्री ने जय से 5 करोड़ रुपये की एलिमनी की डिमांड की है. वहीं इन सब रूमर्स के  बीच, माही ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया और इस पूरे मामले पर बात की. उन्होंने कहा, “ तीन-चार दिन से एक न्यूज बहुत आ रही है स्पीड में, सब लोग लगे पड़े हैं. ऐसा लग रहा है कि लोग झुंड में निकले हैं. मैं बहुत सैड फील कर रही हूं. अगर आपके पास पुख्ता चीजें या सबूत हैं तो बोलो.

इसलिए मैं अपने यूट्यूब चैनल पर आकर बात कर रही हूं. इससे पहले कि ये और गंदा हो जाए, मुझे पता है कि लोग किस हद तक लाइक्स और कमेंट्स के लिए जा सकते हैं. मैंने कहीं पढ़ा कि पेपर साइन हो गए. मुझे पेपर दिखा दो यार कहां साइन किए हैं. और जब तक हम कुछ नहीं बोल रहे हैं तब तक आपको किसी की पर्सनल लाइफ में इंटरफेयर नहीं करना चाहिए. घर पर मेरी बीमार मां हैं. मेरे तीन बच्चे हैं जिनमें से दो को सब समझ आता है. बच्चों को स्कूल में सवाल होते हैं इसलिए हमारी लाइफ में ना आएं.

माही ने एलिमनी के रूमर्स पर किया रिएक्ट
माही ने आगे एलिमनी के रूमर्स पर भी बात की. उन्होंने कहा "एलिमनी क्या होती है, यी भी नहीं पता" और कहा कि अगर कोई उनका प्यार से ख्याल रखना चाहता है, या अगर वह एक हाउसवाइफ हैं, तो यह समझ में आता है.

 माही ने कहा, “ "मैं एक औरत होने के नाते बात कर रही हूं. मुझे लगता है कि ये हमारा हक़ नहीं है. ये उसकी कमाई है, और ये उसका पैसा है, अगर कोई प्यार से तुम्हारा ख्याल रखना चाहता है, तो ठीक है. लेकिन जो औरतें हाउसवाइफ हैं, उनके लिए ये जायज़ है. जिन औरतों के पास कोई काम नहीं है और जो कभी काम पर नहीं गई हैं, उनके लिए ये जायज़ है. रास्ते अलग हो जाते हैं, तुम्हें अपने लिए कमाना चाहिए."

माही ने जय संग अपने तलाक रूमर्स पर भी की बात
माही विज ने तलाक की अटकलों पर भी बात की और सभी से रिक्वेस्ट कि वे उनकी पर्सनल के बारे में कोई भी अनुमान न लगाएं. उन्होंने अपने फैंस से भी रिक्वेस्ट कि वे ऑनलाइन दिखाई देने वाली हर बात पर विश्वास न करें. उन्होंने दावा किया कि जय एक अमेजिंग पिता और इंसान हैं. माही ने कहा, "प्लीज किसी भी खबर पर तब तक विश्वास न करें जब तक मैं खुद न कहूं. हमारी और हमारे बच्चों की प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करें.जय मेरा परिवार है और हमेशा रहेगा. वह एक अमेजिंद पिता और एक वंडरफुल इंसान हैं."

कब फैली जय भानुशाली और माही विज के तलाक की अफवाहें
27 अक्टूबर, 2025 को ऐसी खबरें सामने आईं कि ये जोड़ी तलाक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं. उनके सैपरेशन की खबर ने फैंस को चौंका दिया और हर कोई जानने के लिए एक्साइटेड दिखा कि 15 साल की मैरिड लाइफ के बाद इस जोड़े ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जय और माही काफी समय पहले अलग हो गए थे. जय और माही द्वारा अपनी 15 साल पुरानी शादी को खत्म करने की खबरें इंटरनेट पर आने लगीं, और प्रशंसकों ने इस जोड़े के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जाकर उनसे इन अफवाहों पर ध्यान देने की रिक्वेस्ट की थी.

 

Click here to Read More
Previous Article
करण औजला से ट्रैविस स्कॉट मुंबई में मचाएंगे धमाल, मुंबई में होने जा रहा है ग्रैंड कॉन्सर्ट
Next Article
Bigg Boss 19: तान्या और नीलम की वीकेंड के वार में सलमान खान ने लगाई क्लास, अशनूर को कहा था मोटी-डायनासोर

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment