Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

मुंबई में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले का एनकाउंटर:इलाज के दौरान मौत; स्टूडियो में बच्चों को ऑडिशन के बहाने बुलाया था, सभी बचाए गए

7 months ago

मुंबई के पवई इलाके के रा स्टूडियो में गुरुवार को 17 बच्चों समेत 19 लोगों को बंधक बनाने वाला एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान फायरिंग में आरोपी रोहित आर्या को गोली लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। रोहित ने दोपहर 1:45 बजे 17 बच्चे, एक सीनियर सिटिजन और एक नागरिक को बंधक बनाया था। पुलिस और स्पेशल कमांडो ने एक घंटे की कार्रवाई में सभी बंधकों को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस को घटनास्थल से एक एयरगन और केमिकल भी मिला था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 100 से ज्यादा बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया था। आरोपी रोहित बोला- मुझे बस कुछ सवाल पूछने हैं रोहित ने बंधक बनाने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें वह कह रहा था... पैसे बकाए के आरोप पर मंत्री का बयान शिवसेना नेता और पूर्व मंत्री दीपक केसरकर ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया कि जब मैं शिक्षा मंत्री था तब मैंने खुद रोहित आर्या को चेक से भुगतान किया था। रोहित आर्या ‘माय स्कूल ब्यूटीफुल स्कूल’ (My School Beautiful School) योजना से जुड़ा हुआ था। रोहित ने उनके घर के बाहर भूख हड़ताल भी की थी। केसरकर ने आगे कहा, किसी भी सरकारी भुगतान के लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं। इसलिए उसका यह आरोप कि 2 करोड़ रुपए नहीं मिले, गलत है। इसके लिए उसे विभाग में जाकर दस्तावेज जमा करने चाहिए।
Click here to Read More
Previous Article
कभी ‘गैंगस्टर’-‘भूल भुलैया’ में नजर आए थे शाइनी आहूजा:एक केस के बाद करियर हुआ खत्म, आज विदेश में कर रहे हैं कपड़ों का बिजनेस
Next Article
नाती अगस्त्य की फिल्म का ट्रेलर देखकर भावुक हुए अमिताभ:अक्षय ने फिल्म ‘इक्कीस’ से डेब्यू कर रही भतीजी सिमर के लिए लिखा स्पेशल पोस्ट

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment