Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

‘मैं सलमान खान का फेवरेट नहीं हूं’:BB के एक्स कंटेस्टेंट बसीर बोले सलमान खान ने नहीं किया सपोर्ट; नेहल और फरहाना पर साजिश रचने का लगाया आरोप

7 months ago

बिग बॉस से एविक्शन के बाद बसीर अली घर से बाहर आए और सभी को चौंका दिया है। घर के अंदर दोस्ती और ड्रामे के बीच उनका सफर सुर्खियों में रहा, लेकिन बाहर आने पर उन्होंने कहा कि जब मालती ने उन्हें 'गे' कहा, तो सलमान खान ने कुछ नहीं कहा और उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिला। इसके अलावा, नेहल और फरहाना के बारे में भी बसीर ने खुलासा किया कि उनके पीछे कई षड्यंत्र रचे गए, जिसे जानकर उन्हें बहुत झटका लगा है। बसीर ने आगे कहा कि उन्होंने महसूस किया कि घर के अंदर दिखने वाली दोस्ती के पीछे कई बार अलग मकसद छिपा होता है। उन्होंने साफ कहा कि बिग बॉस के नियम और सलमान खान का सपोर्ट हमेशा बराबर नहीं मिलता है, और उन्हें शो में किसी तरह का फेवर या गाइडेंस नहीं मिला है। आपके और नेहल के बीच का रिश्ता आखिर क्या कहलाता है? बिग बॉस के घर से निकलने के बाद क्या दोस्ती प्यार में बदलेगी? देखिए, बिग बॉस घर के अंदर तक तो सब अच्छा था मेरे और नेहल के बीच, लेकिन बाहर आते ही कुछ चीजें जो मेरे बारे में नेहल द्वारा बोली गईं, उनके बारे में जब पता चला तो मैं उससे अभी हर्ट हूं। कई ऐसी क्लिप्स जो अब सोशल मीडिया पर काफी सर्कुलेट हो रही हैं, उनमें मेरे पीछे जो बातें कही गईं, उनसे मैं शॉक्ड हूं। वैसे भी डे वन से आपने देखा होगा कि मैं और नेहल चार दिन दोस्त होते, फिर चार दिन लड़ते ऐसा ही चलता रहा। किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले हम एक-दूसरे को जानना चाह रहे थे, लेकिन जो बातें नेहल ने बेड पर फरहाना से बोलीं कि “हम इसे अपने षड्यंत्र में शामिल करेंगे,” और भी बहुत कुछ उन्होंने मेरी आंखें खोल दीं हैं। ये सब बातें मुझे काफी डिसपॉइंटिंग लगीं। मैंने हमेशा बिग बॉस घर में दोस्तों का साथ दिया, नॉमिनेशन में सबको बचाया, लेकिन जब मुझे सेफ करने की बारी आई, तो किसी ने भी मुझे सेफ नहीं किया हैं। तो क्या ये समझें कि नेहल और आप कभी साथ नहीं दिखेंगे और इस रिश्ते का “द एंड” हो गया है? हां, बहुत बार मुझे बैकस्टैब किया गया है, जिससे मैं फिलहाल दुखी हूं। मेरी आखिरी बात नेहल से बिग बॉस घर से बाहर आने के बाद फोन पर हुई थी। उसने पूछा, 'हेला, क्या तू सीक्रेट रूम में है?' तो मैंने मजाक में कहा, “वो मेरा नहीं, बल्कि तेरा कमरा है।” बस यहीं तक हल्की-फुल्की बातें हुईं, रात के करीब 3 बजे मैं सो गया। सुबह फैमिली और दोस्तों से मिला, फिर सोशल मीडिया एक्सेस किया तो कई चीजें पता चलीं, जिससे मुझे झटका लगा। नेहल को ऐसा नहीं करना चाहिए था। आपने कई रिएलिटी शो किए किसी में जीते, किसी में फिनाले तक गए। क्या लगता है, इस बार ऐसी गेम में क्या चूक हुई जिससे आप इतनी जल्दी एविक्ट हो गए? देखिए, जो भी शो मैंने किए, उनमें मेरी यूएसपी यही रही है कि मैंने हमेशा परफॉर्म किया है। ढेरों टास्क किए और शो जीता। लेकिन बिग बॉस में आपने नोटिस किया होगा कि कुछ दिनों से टास्क देना हमें बंद कर दिया गया था। जिससे भिड़ने का कोई मौका नहीं था, और मैं किसी तरह का प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था। अल्टीमेटली मैं डिस्ट्रैक्ट महसूस करने लगा था। फिर मेरे जो दोस्त थे नतालिया और जीशान वो भी एविक्ट हो गए। अमाल की तबीयत खराब रहती थी, तो वो ज्यादा टाइम सोने में बिताते थे। शहबाज नीलम के साथ थोड़ा टाइम पास करता था और नेहल के साथ दोस्ती थी, बाकी मुझे ज्यादा पसंद नहीं करते थे। अब बचा ही कौन था? क्या करने के लिए? बोर हो गया था, अकेला और लॉस्ट महसूस करता था। क्या आपको लगता है कि इस बार का सीजन बायस्ड है? कुछ कंटेस्टेंट्स को ज्यादा इंपोर्टेंस मिल रही है या सलमान खान की तरफ से स्पेशल ट्रीटमेंट? बिल्कुल मुझे ऐसा ही लगता है। चाहे वो वीकेंड का वार हो या कंटेस्टेंट्स की फैमिली से किसी को बुलाना, मुझे किसी भी तरह का सपोर्ट, न इमोशनली मिला न मेंटली। मालती ने मेरी सेक्सुएलिटी पर उंगली उठाई, मुझे 'गे' तक कह दिया, लेकिन उसे एक बार भी बिग बॉस ने बुलाकर डांटा नहीं। क्या उन्हें मेरे लिए स्टैंड नहीं लेना चाहिए था? प्रणित मोरे ने मेरे लिए कहा कि “बसीर तो अपनी बहन के साथ भी हो जाएगा।” बताइए, क्या इस बात पर सलमान खान को उसे कॉल आउट नहीं करना चाहिए था कि उसका मतलब क्या है? ये सारी बातें मुझे अब जाकर पता चलीं जब मैं घर से बाहर आया और सोशल मीडिया चेक किया। बिग बॉस, सलमान खान किसी ने भी कभी मेरे लिए कुछ नहीं कहा। कोई सपोर्ट नहीं, किसी तरह की गाइडेंस नहीं मिली। इससे साफ पता चलता है कि आखिर कौन है बिग बॉस का फेवरेट और कौन शो जीतने वाला है। शो में आपको ‘वॉनाबी’, ‘दिलफेंक आशिक’, ‘नकली’ जैसे नेगेटिव नाम दिए गए। क्या आपको लगता है लोगों के बीच आपकी गलत छवि बनाई गई? मुझे रोमियो,नकली,कैसेनोवा,दिलफेंक तरह-तरह की बातें कही गईं कि मैं ऐसा हूं, वैसा हूं। लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता कि कौन मेरे बारे में क्या सोचता है। मेरा काम नहीं है कि मैं जाकर सबकी राय सुधारूं। मैं तान्या मित्तल जैसा नहीं हूँ कि जगह-जगह जाकर अपनी छवि ठीक करूं। वैसे मैं बता दूं, तान्या बहुत अच्छी है। रही बात उनकी रियलिटी की क्या वो सचमुच वैसी हैं जैसी वो खुद को दिखाती हैं ये बात अभी भी सवालों के घेरे में है। आपको क्या लगता है, इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी कौन जीत सकता है? तान्या मित्तल,अमाल,फरहाना या फिर गौरव इनमें से कोई जीत सकता है। लेकिन अब मैं बिग बॉस देखूंगा ही नहीं। सब्सक्रिप्शन भी बंद कर दूंगा।
Click here to Read More
Previous Article
अभिषेक बच्चन का अवॉर्ड्स खरीदने के आरोप पर जवाब:बोले- मेहनत और लगन मेरी पहचान, ‘आई वांट टू टॉक’ के लिए मिला था बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
Next Article
‘द ताज स्टोरी’ पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:फिल्म पर रोक लगाने की याचिका खारिज, निर्देशक बोले– शोध आधारित सिनेमा से संवाद जगाना उद्देश्य

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment