Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'मैं जरूर वापस..' अनुपमा में होगी गौरव खन्ना की वापसी? एक्टर ने खुद सामने से कही ये बात!

2 months ago

स्टार प्लस के शो अनुपमा में अनुज का कैरेक्टर बहुत ही मजबूत तरीके से दिखाया गया था. इस शो में दर्शकों ने अनुज के कैरेक्टर को इतना पसंद किया कि गौरव खन्ना हर किसी के फेवरेट बन गए. इस शो का हिस्सा बनने के बाद गौरव खन्ना को बिग बॉस 19 में देखा गया.

इस शो के वो विनर बने. उसके बाद से फैंस को लगने लगा कि बिग बॉस के बाद गौरव खन्ना अब अनुपमा में वापसी करेंगे. अब गौरव खन्ना ने खुद इस बात को कंफर्म कर दिया है कि वो इस शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जब गौरव खन्ना से पूछा गया कि क्या वो फिर से अनुपमा में अनुज के तौर पर वापसी करेंगे.

कुछ इंट्रेस्टिंग होगा तो वापसी करूंगा वापसी

ऐसे में गौरव खन्ना ने जो जवाब दिया वो काफी मजेदार था. गौरव खन्ना ने कहा,'आप गलत इंसान से इस बारे में पूछ रहे हैं. क्योंकि अनुपमा में वापसी करना मेरे हाथ में नहीं है. ये हमारे प्रोड्यूसर राजन शाही और चैनल स्टार प्लस पर डिपेंड करता है. अगर स्टोरी में मेरे लिए कुछ इंट्रेस्टिंग होगा तो मैं जरूर वापस आऊंगा. लेकिन, अगर ट्रैक एक्साइटिंग नहीं है तो मैं वापस नहीं आऊंगा.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial)

गौरव खन्ना ने आगे कहा,'अनुज कपाड़िया का कैरेक्टर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला है, ऐसे में मैं इस कैरेक्टर को दोबारा करने में काफी खुश होऊंगा.

फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है. मैं शो भी फॉलो नहीं कर रहा हूं तो मुझे पता भी नहीं है कि स्टोरी में क्या हो रहा है.' मालूम हो गौरव खन्ना को लेकर कभी-कभी दर्शकों को ऐसा लगता है कि वो शो में वापसी करेंगे. क्योंकि शो में अक्सर कुछ पुराने सीन्स और फ्लैशबैक दिखाए जाते हैं

गौरव ने बताया कि उन क्लिप्स में फैंस आज भी उन्हें टैग करते हैं. अच्छा लगता है कि दर्शक अनुज को याद करते हैं. फिलहाल, अभी कुछ भी डिसाइड नहीं हुआ है क्योंकि मैं कभी किसी चीज के लिए मना नहीं करता.

ये भी पढ़ें:-'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान

Click here to Read More
Previous Article
गोवा में नई शुरुआत! लीप के बाद ‘अनुपमा’ की जिंदगी में एक बार फिर से प्यार ने दी दस्तक? देखें प्रोमो
Next Article
Stock Market News: क्रूड ऑयल में तेजी से फिसला बाजार, 1300 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 23900 के नीचे

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment