Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'मैं घर पर अकेली थी और वो..' तेजस्वी प्रकाश के संग हुई दिल दहला देने वाली घटना, घर में घूसा सनकी फैन

2 months ago

तेजस्वी प्रकाश उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अपनी एक्टिंग और प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट बटोरती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस को साइको सैयां में देखा गया. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी तेजस्वी की शानदार फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है.

तेजस्वी जहां भी जाती हैं, उनकी एक झलका पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं. लेकिन, एक बार उनका पाला एक सनकी फैन से पड़ गया, जिसकी वजह से वो बुरी तरह से डर गई थीं.ये सनकी फैंस हर रोज तेजस्वी के घर पहुंच जाता था और उनके आंगन में एक लेटर डाल जाया करता था.

पुलिस की लेनी पड़ी हेल्प

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तेजस्वी ने उस शख्स का जिक्र किया. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि कैसे उनके परिवार और करण कुंद्रा ने मिलकर उस सनकी फैन से तेजस्वी का पीछा छुड़ाया.इसके लिए उन्हें पुलिस की भी हेल्प लेनी पड़ी थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में तेजस्वी ने बताया,'एक स्टॉकर था, जो मेरा पीछा करता था.वो रोज मेरे घर आता था.मैं एक रो हाउस में रहती हूं, तो इसलिए घर में एक आंगन है.वो फैन वहां चिट्ठियां छोड़ जाता था. हर बार जब मैं घर से बाहर निकलती, तो मुझे वो चिट्ठियां दिखतीं और मैं सोचती कि ये किसने किया होगा. हमने बड़ी समझदारी से कैमरे लगवा लिए, लेकिन हम उसे पकड़ नहीं पाए.'

तेजस्वी ने बताया कि एक दिन उनके होश तब उड़ गए जब वो घर पर अकेली थीं और वो आदमी अंदर घुस आया.एक्ट्रेस ने बताया,'एक दिन जब मैं घर में अकेली थी, वो अंदर आ गया. मेरा ड्राइवर और मां आ गए और उन्होंने उसे बालकनी में ही पकड़ लिया. पहले करण कुंद्रा ने उसे हैंडल किया और फिर हम उसे पुलिस के पास ले गए.' मालूम हो तेजस्वी इन दिनों लाफ्टर शेफ 3 में नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें:-'अंतिम संस्कार की तैयारी कर लो..'इस एक्ट्रेस के पैदा होते ही डॉक्टर ने आखिर पेरेंट्स से क्यों कही थी ऐसी बात

Click here to Read More
Previous Article
'6 महीने तक छुपाया..' दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रेग्नेंसी की कंफर्म, जानें कब होगी डिलीवरी
Next Article
आवेज दरबार ने नगमा संग किया ब्रेकअप कंफर्म? बोले,'बहुत सारी बातें हैं'

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment