Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    newshunt
    newshunt

    मां बोली- बेटा पलाश-बहू दोनों इमोशनल स्ट्रेस में:पलक मुछाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा- स्मृति के पिता की तबीयत के कारण शादी रुकी

    2 months ago

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को सांगली में इंदौर के पलाश मुछाल से होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के वजह से यह शादी अचानक से टाल दी गई। मंगलवार सुबह पलाश मुछाल की बहन और सिंगर पलक मुछाल को मुंबई के एसआरवी हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया है। वह हॉस्पिटल किस लिए गई हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। इधर, स्मृति के पिता को अभी तक हॉस्पिटल से छुट्टी नहीं मिली है। पलक की पोस्ट- हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पलाश मुछाल को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हालांकि यह कंफर्म नहीं है कि उन्हें क्या हुआ है। इधर, पलक ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा है- स्मृति के पिता की तबीयत के कारण शादी टली है। आप सभी हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखिए। इधर, स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से पलाश के साथ के सभी फोटो-वीडियो हटा दिए हैं। इसके बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। अब पलक की पोस्ट ने इन बातों पर विराम लगा दिया है। मां बोली- स्ट्रेस के कारण पलाश की तबीयत बिगड़ी पलाश की मां अमिता ने एक न्यूज चैनल को बताया कि पलाश स्मृति के पिता के बहुत करीब थे। इस कारण वह शादी की रस्में नहीं कर पाए। पिता के लिए इतना रोए कि पलाश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें चार घंटे तक हॉस्पिटल में रखा गया। आईवी ड्रिप दी गई, ECG किया गया और दूसरे टेस्ट किए गए। सब कुछ नॉर्मल आया, लेकिन वह बहुत स्ट्रेस में हैं। पलाश और स्मृति दोनों ही इस समय काफी इमोशनल स्ट्रेस में हैं। शादी की घोषणा एक खास वीडियो के जरिए की गई थी स्मृति ने फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' के गाने 'समझो हो ही गया' पर आधारित एक मजेदार रील पोस्ट करके शादी की जानकारी दी थी। इस वीडियो में उनके साथ जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी भी नजर आई थीं। हालांकि, अब यह वीडियो उनके अकाउंट पर नहीं दिख रहा है, उन्होंने इसे डिलीट किया या छिपा दिया, यह अभी साफ नहीं है। पलाश मुछाल का रोमांटिक प्रपोजल दूसरी ओर, पलाश मुछाल ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को खास अंदाज में प्रपोज किया था। उन्होंने इस पल का वीडियो 21 नवंबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो अभी भी उनके अकाउंट पर दिख रहा है। यह खबरें भी पढ़ें... स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी टली:स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद फैसला महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की आज होने वाली शादी फिलहाल टल गई है। यह शादी महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण अब यह समारोह स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात सांगली के समडोली रोड पर मंधाना फार्म हाउस में मेहंदी और संगीत समारोह आयोजित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read More
    Previous Article
    एआई आने से सबसे ज्यादा कौन से सेक्टर में जाने वाली है नौकरी? जानें क्या कहती है रिपोर्ट्स
    Next Article
    De l'Afrique aux Banques centrales, le retour de l'or sur la scène géopolitique ?

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment