Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

लाइव शो में बदतमीजी पर भड़कीं हरियाणवी मॉडल,VIDEO:प्रांजल दहिया बुजुर्ग से बोलीं- ताऊ थोड़ा कंट्रोल में रहो, तेरी बेटी की उम्र की हूं

5 months ago

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की स्टार डांसर-मॉडल प्रांजल दहिया लाइव शो के दौरान हुई बदतमीजी पर भड़क गईं। प्रांजल ने स्टेज पर माइक थामकर खरी-खरी सुनाई। एक बुजुर्ग को यहां तक कहा कि ताऊ आपकी भी बहू-बेटियां हैं, थोड़ा कंट्रोल में रहो। इस फटकार का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम में 25 दिसंबर को आयोजित एक लाइव शो के दौरान यह हुआ। प्रांजल की परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज के नीचे मौजूद एक बुजुर्ग और कुछ युवकों ने अभद्र व्यवहार किया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग शराब के नशे में था। जब हालात बेकाबू हुए तो प्रांजल दहिया ने मंच से ही माइक लेकर उन्हें जमकर फटकार लगाई। अब जानिए वीडियो में क्या कहती दिख रहीं प्रांजल... अब जानिए कौन हैं प्रांजल दहिया.... 2001 में सोनीपत में जन्म प्रांजल दहिया का जन्म वर्ष 2001 में सोनीपत में हुआ। परिवार मूल रूप से हलालपुर गांव का रहने वाला है। पिता का 2015 में निधन हो गया था। प्रांजल की मां चाहती थीं कि वह खेल के क्षेत्र में नाम रोशन करे। इसी कारण प्रांजल ने 11वीं और 12वीं में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उनकी दोस्त सोनल सौम्या वीडियो बनाती थीं, जिनके जरिए प्रांजल का रुझान एक्टिंग और डांसिंग की ओर बढ़ा और उन्होंने इस इंडस्ट्री में कदम रखा। प्रांजल दहिया ने डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। कोरोना काल में मां का निधन आगे की पढ़ाई के साथ-साथ प्रांजल ने मॉडलिंग में करियर की शुरुआत की। इस बीच कोरोना काल में मां का भी निधन हो गया। प्रांजल के परिवार में उनका एक भाई है, जो उन्हें हर कदम पर सपोर्ट करता है। मां के निधन के बाद वे पंजाब शिफ्ट हो गईं। फिलहाल वे दुबई में भी समय बिताती हैं। टिकटॉक से शुरू हुआ करियर प्रांजल दहिया ने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक से की थी। यहीं से उनकी पहचान बनी और वे सोशल मीडिया स्टार के रूप में उभरीं। इसके बाद उन्हें अक्की कल्याण के म्यूजिक वीडियो में काम करने का मौका मिला और उन्होंने प्रोफेशनल म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। साल 2018 में “द हरियाणवी मैशअप-6” से बड़ी पहचान मिली। इस गाने के बाद उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद वे लगातार हिट म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा बनीं और इंडस्ट्री की टॉप फीमेल आर्टिस्ट्स में शुमार हो गईं। 2024 में पंजाबी फिल्म में दिखीं प्रांजल ने साल 2024 में पंजाबी फिल्म रोज रोजी ते गुलाब में काम किया। उनके साथ पंजाबी सिंगर गुरनाम भुल्लर और पंजाबी एक्ट्रेस माही शर्मा थे। उनके कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो हिट हुए हैं। जिनमें 750 पाउंड, फ्लाई करके, कोका, हार्ट बीट, गोरा रंग, सोहनी बड़ी लगदी, काली काली गल शामिल हैं। बिग बॉस का ऑफर ठुकराया एक चैनल से बातचीत में प्रांजल दहिया ने दावा किया था कि उनके पास कई बार बिग बॉस के ऑफर आए, लेकिन ठुकरा दिए। साल 2024 में भी उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने उसमें शामिल होने से इनकार कर दिया।
Click here to Read More
Previous Article
अक्षय खन्ना को दृश्यम-3 के डायरेक्टर ने दी चुनौती:कहा- सोलो फिल्म करके दिखाएं, एक्टर के सपोर्ट में उतरे राइटर-डायरेक्टर रूमी जाफरी
Next Article
दृश्यम 3 का गोवा शेड्यूल 8 जनवरी से शुरू होगा:जयदीप अहलावत ने अक्षय खन्ना को रिप्लेस किया, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment