Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Libra January Horoscope 2026: तुला जनवरी मासिक राशिफल, मिलेगा नया प्रोजेक्ट, बढ़ेगी कमाई

5 months ago

Tula January horoscope 2026: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं, जनवरी (January 2026) का महीना तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Tula Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि जनवरी का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

तुला राशि के लिए जनवरी का महीना अति महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है. माह की शुरुआत में आप किसी बहुप्रतीक्षित कार्य को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे. इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा. सेहत की दृष्टि से इस दौरान आपका जोश-पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा. परिजनों का परस्पर सहयोग और प्रेम बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में आप किसी नये प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं.

व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह के पूर्वार्ध में मनचाहा लाभ होगा. बाजार में आपकी साख बढ़ेगी. इस दौरान आर्थिक मामलों में बड़ी उपलब्धि के योग बन रहे हैं. इस दौरान व्यवसाय के विस्तार के लिए धन की व्यवस्था बड़ी सरलता से हो जाएगी. आप अपने कारोबार के लिए नई नीतियां बना सकते हैं. माह के तीसरे हफ्ते में आपको कोई भी कदम खूब सोच-समझकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी.

इस दौरान आप किसी चीज का आकलन करने में बड़ी गलती कर सकते हैं. यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो दूसरों के भरोसे अपना कार्य न छोड़ें अन्यथा बना-बनाया काम भी बिगड़ सकता है. रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह के पूर्वार्ध का समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है. इस दौरान आप अपने लव अथवा लाइफ पार्टनर के साथ खुशी के लम्हे बिताएंगे, लेकिन माह के उत्तरार्ध में आपके बीच किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है. माता-पिता का आशीर्वाद आप पर पूरे माह बना रहेगा

उपाय: शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त करें.

Leo January Horoscope 2026: सिंह जनवरी मासिक राशिफल, दोस्त की मदद से सपने होंगे सच

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Click here to Read More
Previous Article
किराए का लहंगा पहनने से शादीशुदा जीवन पर पड़ सकता है बुरा असर! जानें कथावाचक की चेतावनी
Next Article
सेंसर बोर्ड की कार्यप्रणाली से छोटे प्रोड्यूसर्स परेशान:लगाया भेदभाव का आरोप, सीबीएफसी के आधिकारी नहीं देते हैं जवाब

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment