Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: परिधि की सौतन की एंट्री से बदलेगी शो की कहानी, नॉयना बनेगी मिहिर के बच्चे की मां

7 months ago

स्मृति ईरानी के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में दिन प्रतिदिन कहानी मजेदार होती जा रही है.ये कहना गलत नहीं होगा कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ मिहिर के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है. वहीं, तुलसी हर चीज पर कड़ी नजर रख रही है. तुलसी को पता है कि अगर वो परिवार पर ध्यान नहीं देगी तो उसका परिवार बर्बाद हो जाएगा.

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अभी तक आपने देखा कि रणविजय और परिधि का रिश्ता मिहिर पक्का कर देता है. तुलसी की जगह रणविजय को नॉयना शगुन देती है. वहीं, तुलसी रणविजय की पहली पत्नी से मिलने पहुंच जाती है. रणविजय की पत्नी से तुलसी उसकी पोल खोलने के लिए कहती है.

रणविजय की पत्नी से होगी मिहिर की मुलाकात

इसी बीच 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में बड़ा धमाका होने वाला है.शो में आप देखेंगे कि रणविजय की पहली पत्नी से मिलते ही तुलसी अपने घर वापस आ जाती है. तुलसी को देख मिहिर उसे फटकार लगाने वाला है. ऐसे में मिहिर की मुलाकात तुलसी रणविजय की पत्नी से करवाने वाली है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews)

मिहिर को रणविजय की पहली पत्नी से मिल सदमा लगने वाला है. मिहिर को ये बात समझ आ जाएगी कि शादीशुदा होते हुए भी रणविजय ने पैसों के चक्कर में उसकी बेटी को फंसाया है.मिहिर को रणविजय की पत्नी सारी बातें बता देगी.ऐसे में रणविजय और परिधि का रिश्ता मिहिर तोड़ देगा.

नॉयना होगी प्रेग्नेंट

परिधि के सामने मिहिर रणविजय की धज्जियां उड़ाने वाला है.रणविजय का सच जानने के बाद परिधि एकदम टूट जाएगी. उसे भी एहसास हो जाएगा कि उसने गलत शख्स से प्यार किया था. हालांकि, सच्चाई जानने के बाद भी परिधि अपनी मां तुलसी को ही गलत बताएगी.दूसरी तरफ अंगद को मिहिर शादी के लिए प्रेशराइज करेगा.हालांकि, अंगद चोरीछिपे वृंदा संग शादी कर लेगा. शो में जल्द ही कुछ महीनों को लीप देखने को मिलेगा. रिपोर्ट में दावा किया जाएगा कि नॉयना मिहिर के बच्चे की मां बनने वाली है.

ये भी पढ़ें:-Anupama Spoiler: गौतम की उड़ने वाली हैं हवाईंयां, शादी के मंडप में पूरे परिवार को लाकर खड़ा करेगी अनुपमा

Click here to Read More
Previous Article
Bigg Boss 19: गौरव खन्ना का उड़ाया था मजाक, अब सलमान खान ने फरहाना भट्ट को लगाई फटकार, बोले- वो सुपरस्टार है
Next Article
Bigg Boss 19: किस दिन होगा सलमान खान के शो का ग्रैंड फिनाले? इस साल नहीं होगा एक्सटेंड

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment