Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर के इंतजार में पागल होगी 'तुलसी', अंगद बनेगा वृंदा का 'दूल्हा'

7 months ago

स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में कब क्या हो जाएगा इसका अंदाजा दर्शक बिल्कुल भी नहीं लगा पा रहे हैं.परिधि और नॉयना ने कसम खा ली है कि वो तुलसी की जिंदगी बर्बाद करके रहेंगी. वहीं, तुलसी है कि वो हार नहीं मानने वाली.

शो में अब तक देखने को मिला कि तुलसी के घर में नॉयना धनुची डांस करती है. वीडियो कॉल पर मिहिर नॉयना का डांस देखता है. तुलसी के लाख कहने पर भी मिहिर घर नहीं आता.इसी बीच नॉयना मिहिर को सपने में देखने लगती है. इसी बीच वृंदा का मंगेतर तुलसी के घर पहुंचता है.

मिहिर को नॉयना बुलाएगी अपने घर

उसके बाद शो में खूब हाई वोल्टेज ड्रामा होने वाला है.अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि नवमी के दिन तुलसी मिहिर का इंतजार कर रही होती है. वहीं, परिधि दावा करती है कि मिहिर शांति निकेतन वापस नहीं आएगा.जब मिहिर अपने घर जाने से इंकार कर देता है तो नॉयना उसे अपने घर बुलाएगी.

तुलसी को जल्द ही इस बात की भनक लगेगी.जब तुलसी को पता चलेगा कि उसे छोड़ मिहिर नॉयना के संग दशहरा सेलिब्रेट कर रहा है तो उसे गहरा झटका लगेगा. दूसरी तरफ परिधि एक बार फिर से अपने एक्स से मिलेगी और दूसरी शादी की तैयारी करेगी.

अंगद का होगा पारा हाई

इस काम को अंजाम देने के लिए उसने नॉयना को मोहरा बना लिया है. गरबा के दौरान अंगद की बाहों में वृंदा को देख उसका मंगेतर काफी भड़कने वाला है. वो वृंदा पर हाथ उठाने की कोशिश करेगा, ऐसे में अंगद का पारा हाई हो जाएगा.

सबके सांने वृंदा के मंगेतर की अंगद धुलाई करने वाला है.तलुसी के परिवार में अंगद और वृंदा की वजह से काफी कलेश होने वाला है. जल्द ही वृंदा की सगाई टूट जाएगी और तुलसी उसके घर अंगद का रिश्ता लेकर जाएगी.

ये भी पढ़ें:-Anupama Spoiler: 'अनुपमा' के आगे खुलेगा 'समर' से जुड़ा ये बड़ा राज, शो में 'जादू -टोना' का खेल होगा शुरू

Click here to Read More
Previous Article
Dussehra 2025: गुरमीत चौधरी से अंकिता लोखंडे तक, टीवी सेलेब्स ने यूं दी फैंस को दशहरे की बधाई
Next Article
Anupama Spoiler: 'अनुपमा' के आगे खुलेगा 'समर' से जुड़ा ये बड़ा राज, शो में 'जादू -टोना' का खेल होगा शुरू

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment