Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Kitchen Sink Drain: जाम हो गई है किचन की सिंक, इस तरीके से झट से बाहर निकल जाएगा कचरा

2 months ago

How To Unclog A Kitchen Sink Naturally: किचन की सफाई करते समय हम अक्सर कैबिनेट पोंछते हैं, फ्रिज साफ करते हैं और सिंक भी धो लेते हैं, लेकिन एक अहम जगह नजरअंदाज हो जाती है सिंक का ड्रेन. यही वह जगह है जहां गंदगी, चिकनाई और बैक्टीरिया सबसे ज्यादा जमा होते हैं. क्लीनिंग एक्सपर्ट जिल कोच ने बताया कि किचन सिंक का ड्रेन कई बार टॉयलेट से भी ज्यादा गंदा हो सकता है, क्योंकि यहां रोजाना खाने के कण जाते हैं और इससे E.Coli और Salmonella जैसे बैक्टीरिया पनप सकते हैं. इसलिए इसे साफ रखना बेहद जरूरी है. 

कैसे करें सिंक की सफाई?

ड्रेन को साफ करने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती. आप घर में मौजूद बेकिंग सोडा और विनेगर से भी इसे साफ कर सकते हैं, लेकिन एक जरूरी बात ध्यान रखें कि इन दोनों को एक साथ इस्तेमाल न करें.  जिल कोच के अनुसार, लोग अक्सर इन्हें मिलाकर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा करने से इनका असर खत्म हो जाता है. भले ही इसमें झाग बनता दिखे, लेकिन असल में सफाई ठीक से नहीं होती. 

क्या है सही तरीका?

सही तरीका यह है कि पहले ड्रेन में आधा से एक कप तक बेकिंग सोडा डालें. चाहें तो इसके ऊपर थोड़ा सा डिश सोप भी डाल सकते हैं. इसे करीब 5 मिनट तक ऐसे ही रहने दें, ताकि यह गंदगी को ढीला कर सके. इसके बाद गर्म पानी डालकर इसे फ्लश कर दें. फिर एक कप विनेगर डालें. यह प्रक्रिया ड्रेन को साफ करने के साथ-साथ बदबू भी दूर करती है.

इसे भी पढ़ें-  How To Get Rid Of Spider Webs: घर की सफाई के साथ कर लें ये काम, कभी नहीं लगेंगे मकड़ी के जाले

दूसरा तरीका

अगर यह तरीका काम न करे और ड्रेन फिर भी जाम हो, तो एंजाइम क्लीनर का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये क्लीनर ऐसे बैक्टीरिया पर आधारित होते हैं, जो खाने के कणों को तोड़कर जाम हटाने में मदद करते हैं. इसे डालने के बाद थोड़ी देर इंतजार करना जरूरी होता है, क्योंकि यह धीरे-धीरे काम करता है. जल्दबाजी में तुरंत पानी डालने से इसका असर कम हो सकता है. इसके बाद में गर्म पानी से ड्रेन साफ कर सकते हैं और बदबू हटाने के लिए फिर से थोड़ा बेकिंग सोडा और डिश सोप इस्तेमाल किया जा सकता है.

हालांकि, विनेगर का ज्यादा इस्तेमाल खासकर कॉपर या पीतल के पाइप पर समय के साथ असर डाल सकता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करना बेहतर है. महीने में एक बार इस तरीके से सफाई करना काफी होता है, इससे न सिर्फ ड्रेन साफ रहता है बल्कि बदबू और जाम होने की समस्या भी नहीं होती.

इसे भी पढ़ेंः घर की दीवारों पर छिपकलियों ने बना लिया है घर, इन फ्री हैक्स से सॉल्व हो जाएगी प्रॉब्लम

Click here to Read More
Previous Article
Chhathi Maiya Story: मां दुर्गा के छठे अवतार कात्यायनी और छठी मैया का क्या है नाता, जानें रहस्य
Next Article
Hanuman Jayanti 2026 Date: हनुमान जयंती 1 या 2 अप्रैल किस दिन ? दो दिन रहेगी पूर्णिमा, जानें सही तारीख, मुहूर्त

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment