Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'खून भरी मांग' से मिली पहचान, पर फिर ऐसे गुमनामी की तरफ चला गया करियर

3 months ago

हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक में कई बड़ी एक्ट्रेस ने पर्दे पर राज किया है. लेकिन कुछ ही ऐसी थीं जिनकी चमक लंबे समय तक नहीं टिक पाई थी. सोनू वालिया उन ही में से एक हैं. 19 फरवरी को ये एक्ट्रेस अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं. सोनू ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है. लेकिन उन्हें असली पहचान 1987 की फिल्म ‘खून भरी मांग’ से मिली थी. इस फिल्म में रेखा, कबीर बेदी और कादर खान जैसे बड़े स्टार्स थे. सोनू ने नंदिनी का किरदार निभा कर फैंस का दिल जीत लिया था.

शुरुआती जिंदगी और मिस इंडिया का खिताब
सोनू वालिया का जन्म 19 फरवरी 1964 को हुआ था. इनका असली नाम संजीत कौर वालिया है. पंजाबी परिवार में जन्मीं सोनू के पिता सतिंदर सिंह वालिया भारतीय सेना में थे. जबकि मां दमनजीत कौर हाउस वाइफ थीं. 1985 में सोनू ने फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था. जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि थी. ये खिताब मिलने के बाद ही सोनू ने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था.

करियर की शुरुआत और बड़ी फिल्में
सोनू वालिया ने अपने करियर की शुरुआत कुछ औसत फिल्मों से की थी. लेकिन जल्द ही उन्हें बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिल गया था. उन्होंने अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र, सनी देओल, विनोद खन्ना और कबीर बेदी जैसी लीडिंग हस्तियों के साथ काम किया था. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Walia (@sonu.waliabunnyent)

‘खून भरी मांग’ और सफलता की कहानी
बहुत कम लोग जानते हैं कि सोनू ने हिंदी सिनेमा में कदम ‘खून भरी मांग’ से नहीं बल्कि उससे पहले ही एक फिल्म और शूटिंग पूरी कर चुकी थी. उन्हें ये फिल्म मिलना इतना आसान नहीं था. डायरेक्टर राकेश रोशन नए चेहरे पर जल्दी भरोसा नहीं करते थे. सोनू ने उन्हें अपनी पहली फिल्म के क्लिप्स और डांस वीडियो दिखाए और बहुत मेहनत के बाद उन्हें फिल्म में रोल मिला था. इस फिल्म में उनके ग्रे नेचर वाले किरदार ने लोगों का दिल जीत लिया था. उन्हें इस भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक एक्ट्रेस का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था.

बाद की फिल्मों और आज की जिंदगी
सोनू वालिया इसके बाद ‘आकर्षण’, ‘तूफान’, ‘महा-संग्राम’ और ‘नंबरी आदमी’ जैसी फिल्मों में नजर आई थी. लेकिन पर्दे पर या तो औसत रही या फ्लॉप साबित हुई. बड़े स्टार्स के बीच उनकी जगह बनाए रखना मुश्किल था और धीरे-धीरे उनका करियर गुमनामी की तरफ चला गया था. आज सोनू वालिया फिल्मों से दूर हैं और शांत, गुमनाम जिंदगी जी रही हैं.

Click here to Read More
Previous Article
'मुझे बनाया और बर्बाद भी किया', अनुराग कश्यप के लिए बोझ बनी गैंग्स ऑफ वासेपुर की सफलता
Next Article
तापसी पन्नू की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा है हाल, ओटीटी पर कर सकते हैं एंजॉय

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment