Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में होगी इस ग्लैमरस एक्ट्रेस की एंट्री, सौतन बन परिधि की नाक में करेगी दम

6 months ago

एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार शो में एक और धमाकेदार एंट्री होने वाली है. नई एंट्री के होते ही शो की कहानी बदलने वाली है. क्योंकि परिधि के अरमानों पर पानी जो फिरने वाला है.

खबरों के अनुसार 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली आशना किशोर एंट्री करने जा रही हैं. इससे पहले उन्हें हप्पू सिंह की पलटन में देखा जा चुका है.हप्पू सिंह की पलटन में आशना किशोर ने उसकी बेटी की भूमिका निभाई थी.

फैंस के लिए खुशखबरी से कम नहीं

हप्पू सिंह की बेटी के कैरेक्टर में आशना को लोगों ने काफी पसंद किया था. इस शो के ऑफ एयर होने के बाद से आशना किसी भी शो में नजर नहीं आईं. अब जब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में उनकी एंट्री की खबरें आ रही हैं तो ये उनके फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं होगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐀𝐒𝐇𝐍𝐀 𝐊𝐈𝐒𝐇𝐎𝐑𝐄 🧿 (@kishoreaashna)

आशना बनेंगी रणविजय की पहली पत्नी

एक्ट्रेस के फैंस उन्हें 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में देख काफी खुश होने वाले हैं.रिपोर्ट के अनुसार शो में आशना किशोर को रणविजय की पहली पत्नी की भूमिका में देखा जाएगा. दरअसल, शो में रणविजय की पहली पत्नी के बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं है.

परिधि को जल्द ही पता चलने वाला है कि उसका होने वाला पति रणविजय पहले से ही शादीशुदा है. इस बाद को जानने के बाद परिधि को गहरा सदमा लगने वाला है. परिधि को समझ आ जाएगा कि रणविजय उसे प्यार नहीं करता बल्कि पैसों के लिए धोखा दे रहा था.

ये भी पढ़ें:-'बिग बॉस 19' के विनर का नाम लीक! रनर-अप और टॉप 5 की लिस्ट भी आई सामने

Click here to Read More
Previous Article
टीआरपी में नंबर वन शो कौन? बिग बॉस 19 को मिली ये पॉजिशन, इस नए शो ने मारी बाजी
Next Article
भारती सिंह को छोटा पड़ रहा है 3BHK फ्लैट, दूसरे बच्चे के लिए नहीं है कमरा

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment