Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक्टर को मिली धमकियां:गैंगस्टर रवि पुजारी के गैंग मेंबर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे, गाजियाबाद में शूटिंग का विरोध

7 months ago

पॉपुलर टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी के एक्टर मुकेश भारती और प्रोड्यूसर मंजू भारती को लगातार जान से मारने और किडनैपिंग की धमकियां दी जा रही हैं। ये धमकियां उन्हें गैंगस्टर रवि पुजारी की गैंग से मिली हैं। अब इस मामले में एक्टर और प्रोड्यूसर जल्द ही शिकायत दर्ज करवाने वाले हैं। मुकेश जे.भारती और मंजू भारती आज दोपहर को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाएंगे। इससे पहले उन्होंने इस मामले की शिकायत गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे.रविंदर गौड़ को की थी, जिसके बाद धमकी देने वाले आरोपी की तलाश जारी है। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, मंजू भारती और मुकेश भारती ने हाल ही में फिल्मों मौसम इकरार के, प्यार के दो पल और प्यार में थोड़ा ट्विस्ट की शूटिंग उत्तर प्रदेश में थी। वो गाजियाबाद में अपकमिंग फिल्मों पापा की परी और रिकवरी की शूटिंग करना चाहते थे, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद से ही नंदग्राम थाना क्षेत्र में रहनेवाले शख्स ने उन्हें कॉल कर धमकी दी कि अगर वो गाजियाबाद में शूटिंग करेंगे तो उनकी हत्या करवा दी जाएगी और उनके बेटे को किडनैप कर लिया जाएगा। ये धमकी भरे मैसेज उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी आए हैं। धमकी देने वाले शख्स ने खुद को रवि पुजारी की गैंग का सदस्य बताया है। पुलिस आयुक्त ने प्रोड्यूसर और एक्टर की शिकायत के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही उन्हें सख्त कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है। इसके अलावा उन्हें गाजियाबाद में शूटिंग के दौरान सुरक्षा मुहैया करवाने के भी निर्देश दिए हैं। विवेक फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस चलाने वालीं मंजू भारती ने एक वीडियो जारी कर घटना की पूरी जानकारी भी दी है। उन्होंने कहा है कि आरोपी कई लोगों के खिलाफ मुकदमे दायर कर उन्हें फंसा चुका है और लोगों के वसूली भी करता है। जिससे मंजू काफी डरी हुई हैं। बता दें कि एक्टर मुकेश जे. भारती, टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में नजर आ चुके हैं। वहीं उनकी पत्नी मंजू भारती प्रोड्यूसर हैं।
Click here to Read More
Previous Article
जल्द पिता बनने वाले हैं विक्की कौशल:कहा- बस होने ही वाला है, मैं घर से ही नहीं निकलने वाला हूं; सितंबर में विक्की-कटरीना ने की थी अनाउंसमेंट
Next Article
पर्सनालिटी राइट्स के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे ऋतिक रोशन:आज होगी सुनवाई, ऐश्वर्या-अभिषेक, अमिताभ ने भी फोटो-वीडियोज के मिसयूज से बचने के उठाया यही कदम

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment