Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से हुई बरखा बिष्ट की छुट्टी, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा-'इतिहास रच दिया'

1 month ago

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली बरखा बिष्ट को क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अहम भूमिका में देखा जा रहा था. लेकिन, अब उनका ट्रैक शो से खत्म हो चुका है. ऐसे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि तुलसी सबसे सामने नॉयना के झूठ से पर्दा उठा देती है.

वो सबको बता देती है कि नॉयना को कैंसर नहीं अल्सर है.उसके बाद वो मिहिर और नॉयना के गठबंधन को जला देती है. अब जब बरखा का कैंसर ट्रैक खत्म हो चुका है, तो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है और ये कंफर्म कर दिया है कि शो में अब उनका किरदार खत्म हो चुका है.

बरखा ने क्योंकि की टीम को कहा शुक्रिया

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा,'इस शो के जरिए हमने इतिहास रचा है और जो प्यार और ट्रस्ट मुझे मिला है, उसके लिए मैं जितना लोगों का शुक्रिया अदा करूं वो कम है.'बरखा बिष्ट ने ये भी कहा कि नॉयना के कैरेक्टर से लोगों का लव और हेट वाला कनेक्शन था. एक्ट्रेस ने टीम के प्रति भी आभार व्यक्त किया. एक्ट्रेस ने लिखा,'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की टीम का शुक्रिया जो हर स्टेप पर मेरे साथ खड़ी रही.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Barkha Bisht (@barkhasengupta)

एक्ट्रेस ने एकता कपूर का शुक्रिया अदा किया उन्हें नॉयना के कैरेक्टर में कास्ट करने के लिए और भरोसा रखने के लिए. बरखा ने जैसे ही शो से एग्जिट की घोषणा की. सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की. सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि बेशक नॉयना के कैरेक्टर को पसंद नहीं किया गया, लेकिन बरखा ने उसे काफी बेहतरीन तरीके से निभाया.

एक यूजर ने लिखा,'आपकी एक्टिंग बहुत ही शानदार और नेचुरल थी. आपने इस कैरेक्टर को यादगार बना दिया. मैं आपको इस सीरियल में मिस करने वाला हूं.'आपको बता दें इससे पहले भी बरखा बिष्ट को स्वराज और काव्यांजलि में उनके रोल के लिए काफी प्यार मिला था.

ये भी पढ़ें:-अल्लू अर्जुन की फिल्म राका में शाहरुख खान की हुई एंट्री? इस अहम रोल में आएंगे नजर

Click here to Read More
Previous Article
'नागिन' की इस एक्ट्रेस संग चौथी क्लास में रिलेटिव ने की थी गंदी हरकत, पपीता खाकर करना चाहती थीं अबॉर्शन
Next Article
Anita Hassanandani की बर्थडे पार्टी में सितारों का मेला, उर्वशी ढोलकिया से लेकर इरफान पठान तक ने बढ़ाई रौनक

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment