Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

क्या फिर से मां बनने वाली हैं रुबीना दिलैक? एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कहा- 'मैं प्रेग्नेंट हूं'

3 months ago

 

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. इन सबके बीच रुबीना दिलैक ने बुधवार को एक वीडियो शेयर करके सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.  जिसमें उन्होंने पति अभिनव शुक्ला के साथ जुड़वां बेटियों के जन्म के दो साल बाद प्रेग्नेंसी का हिंट दिया है. एक्ट्रेस की इस  पोस्ट ने तुरंत सबका ध्यान खींचा, वहीं इसने कई सोशल मीडिया यूजर्स को कन्फ्यूज भी कर दिया, और कई लोग इस बात पर बहस कर रहे हैं कि यह अनाउंसमेंट असली है या किसी प्रमोशनल स्ट्रेटेजी का हिस्सा है.

क्या दोबारा मां बनने वाली हैं रुबीना दिलैक?
बता दें कि बुधवार को रुबीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह कह रही हैं, "मैं प्रेग्नेंट हूं." वीडियो में रुबीना प्रिंटेड साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं क्लिप की शुरुआत में एक्ट्रेस कैमरे की तरफ मुड़कर मुस्कुराती हैं और बताती हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं, जिसके बाद क्लिप अचानक खत्म हो जाती है. उन्होंने पोस्ट में कोई और जानकारी शेयर नहीं की, और न ही उन्होंने इसे अपने पति अभिनव शुक्ला को टैग किया.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dilaik queen (@dilaik_queen__priya)

रुबीना की वीडियो पर लोग कर रहे कमेंट
रुबीना की इस छोटे से क्लिप ने सोशल मीडिया यूज़र्स को हैरान कर दिया है, और कई लोग इस अनएक्सपेक्टेड अनाउंसमेंट से हैरान हो रहे हैं.वहीं फैंस अब एक्ट्रेस की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कमेंट कर रहे हैं, एक ने लिखा, “सच है या झूठ.”  वहीं दूसरे ने लिखा, “मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि यह वह प्रेग्नेंसी नहीं है जिसके बारे में हम सोच रहे हैं. यह कुछ और है.” वहीं एक और ने लिखा, “मुझे लगता है कि यह सच नहीं है. यह कोई प्रमोशनल स्टंट हो सकता है.” एक और ने कमेंट किया, “कोई शो आ रहा होगा.”

रुबीना और अभिनव के बारे में
रुबीना और अभिनव की शादी जून 2018 में शिमला में हुई थी, इस कपल ने सितंबर 2023 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. 27 दिसंबर 2023 को, अपने बच्चों के साथ तस्वीरें और घर पर हुए सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए, कपल ने एक जैसे इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “यह बताते हुए बहुत उत्साहित और बेहद खुश हैं कि हमारी बेटियां, जीवा और एधा, आज एक महीने की हो गई हैं… ब्रह्मांड ने हमें गुरुपर्व के शुभ दिन पर आशीर्वाद दिया! हमारे फरिश्तों के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजें.”

Click here to Read More
Previous Article
'कभी नहीं सोचा था कि..., राहुल वैद्य ने शेयर की लाइव म्यूजिक एंजॉय करते हुए अजित पवार की अनसीन वीडियो, इमोशनल हुए फैंस
Next Article
इकोनॉमिक सर्वे आने के बाद झूमा शेयर बाजार! शुरुआती गिरावट का बदला रूख, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर बंद

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment