Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

क्या आपके पास है यह शेयर जिस पर विजय केडिया ने लगाया बड़ा दांव? खरीद डाले पूरे 83930 शेयर

2 days ago

Small Cap Stock: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अगर मुनाफा कमाना है, तो बाजार की हर गतिविधि पर नजर रखनी होगी. किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले यह देखना जरूरी है कि किन-किन दिग्गज निवेशकों ने इस पर अपनी हिस्सेदारी कम की है या बढ़ाई है.

अगर आप भी एक रिटेल निवेशक है और आपको मुनाफे के लिए किसी बेहतरीन स्टॉक की तलाश है, तो हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने भी अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है. 

केडिया ने खरीदे 83930 शेयर

यहां स्मॉलकैप माइनिंग इंजीनियरिंग कंपनी Eimco Elecon की बात की जा रही है. केडिया ने अपनी इंवेस्टमेंट यूनिट 'केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड' के जरिए कंपनी ने नई एंट्री ली है. विजय केडिया ने इस कंपनी के 83930 शेयर खरीदे हैं, जिसके बाद कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.45% हो गई है. कल मंगलवार को BSE पर ईमको एलेकॉन के शेयर 1767 रुपये के स्तर पर बंद हुए. इस हिसाब से कंपनी में केडिया की हिस्सेदारी की टोटल वैल्यू करीब 14.8 करोड़ रुपये से 15 करोड़ के रेंज में बैठ रही है. 

शेयर का कैसा रहा है परफॉर्मेंस?

ईमको एलेकॉन के शेयरों में पिछले एक महीने में 14% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. 1019 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के शेयरों का 52- वीका का हाई लेवल 2578.65 रुपये और 52- वीक का लो लेवल 1413.70 रुपये है.

केडिया ने क्यों किया भरोसा?

जून 2026 की तिमाही में विदेशी निवेशकों (FIIs) ने भी स्टॉक पर अपनी हिस्सेदारी 3.10% से बढ़ाकर 3.25% कर ली है. मार्च 2026 तक अंडरग्राउंड और ओपनकास्ट माइनिंग में इस्तेमाल होने वाले भारी उपकरण और मशीनरी बनाने वाली इस कंपनी पर केवल 4 करोड़ रुपये का कर्ज था. इसके मुकाबले कंपनी के पास 462 करोड़ का मजबूत कैश रिजर्व और 205 करोड़ का निवेश पोर्टफोलियो मौजूद है. भारत में माइनिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स में जिस तेजी से मॉर्डन और क्लीन-टेक मशीनों की मांग बढ़ रही है, जिससे कैश-रिच इस कंपनी को बड़ा मुनाफा हो सकता है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

E20 News: भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल 

Click here to Read More
Previous Article
Gold-Silver Price Today: सुबह- सुबह सस्ता हुआ सोना, चांदी स्थिर, जानें अपने शहर में कितना है 18K, 22K, 24K सोने का भाव
Next Article
LPG Rate Today: अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच कहीं आज बढ़ तो नहीं गया सिलेंडर का रेट? फटाफट चेक करें कीमत

Related व्यापार Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment