Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

काव्या मारन क्या म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध से करेंगी शादी:अनिरुद्ध के अंकल बोले- दोनों की शादी होगी; सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन हैं काव्या

5 days ago

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ काव्या मारन की शादी की खबरें एक बार फिरचर्चा में हैं। अनिरुद्ध के अंकल और तमिल एक्टर वाई जी महेंद्रन ने दोनों की शादी का दावा किया है। महेंद्रन ने तमिल चैनल केपीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें जो बताया गया है, उसके मुताबिक यह शादी पक्की है। काव्या और अनिरुद्ध की जोड़ी बहुत अच्छी है। हालांकि, अनिरुद्ध और काव्या मारन की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। अंकल बोले- यह शादी बिल्कुल पक्की है एक्टर वाई जी महेंद्रन ने एक तमिल चैनल केपीटीवी को दिए इंटरव्यू में इस रिश्ते पर बात की। उन्होंने अनिरुद्ध की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत ही शांत स्वभाव का लड़का है। मैं उसे बधाई देना चाहता हूं। वह एक बहुत बड़ी शादी करने जा रहा है। मुझे जो जानकारी मिली है, उससे यह बिल्कुल पक्की बात है कि दोनों शादी कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने शादी की तारीख या जगह के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की। काव्या साधारण लड़की नहीं हैं महेंद्रन ने सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि काव्या कोई साधारण लड़की नहीं हैं। उनमें इतनी बड़ी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद को संभालने की क्षमता है। उन्हें अपने पिता से बिजनेस के गुण मिले हैं। दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी रहेगी और उन्हें साथ आकर म्यूजिकल बिजनेस में हाथ आजमाना चाहिए। साल 2025 में भी फैली थी अफवाह अनिरुद्ध और काव्या मारन के अफेयर की चर्चा पहली बार नहीं हुई है। साल 2025 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हुई थी। इसमें दावा किया गया था कि दोनों एक साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। उस पोस्ट में यह भी कहा गया था कि अनिरुद्ध के रिश्तेदार और सुपरस्टार रजनीकांत ने इस सिलसिले में काव्या के पिता कलानिधि मारन से मुलाकात भी की थी। अनिरुद्ध ने पहले किया था इनकार साल 2025 में जब शादी की खबरें वायरल हुई थीं, तब अनिरुद्ध रविचंदर ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसका खंडन किया था। उन्होंने लिखा था, 'शादी? मजेदार है। लोग शांत रहें और अफवाहें फैलाना बंद करें।' उस समय अनिरुद्ध ने शादी की बात को पूरी तरह खारिज कर दिया था, लेकिन काव्या मारन को डेट करने के सवाल पर कोई कमेंट नहीं किया था। अब उनके अंकल के बयान के बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया है। तमिल सिनेमा के बड़े म्यूजिक कंपोजर हैं अनिरुद्ध दोनों के बैकग्राउंड की बात करें तो अनिरुद्ध रविचंदर तमिल सिनेमा के बड़े म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं, जिन्होंने साल 2012 में आई फिल्म '3' के गाने 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' से अपनी खास पहचान बनाई थी। वे सुपरस्टार रजनीकांत के रिश्तेदार भी हैं और उन्होंने 'लियो' और 'कूली' जैसी कई बड़ी फिल्मों में संगीत दिया है। दूसरी तरफ, काव्या मारन देश के बड़े मीडिया हाउसेज में से एक 'सन ग्रुप' के फाउंडर और चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। काव्या वर्तमान में सन टीवी नेटवर्क की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का पूरा काम संभालती हैं।
Click here to Read More
Previous Article
दुबई के अस्पताल में भर्ती हुईं जैस्मिन भसीन:बर्थडे मनाने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ गई थीं, गंभीर इन्फेक्शन के कारण बिगड़ी तबीयत
Next Article
थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे शरवरी और वेदांग रैना:'मैं वापस आऊंगा' पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट, कहा- दर्शकों ने फिल्म को अपनाया

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment