Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    newshunt
    newshunt

    कटरीना कैफ बनीं मां; बेटे को दिया जन्म:विक्की कौशल ने की अनाउंसमेंट, 2021 में हुई थी कपल की शादी

    3 months ago

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ शुक्रवार को मां बन गई हैं। उनके पति विक्की कौशल और कटरीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि कपल को एक बेटा हुआ है। शादी के चार साल बाद कटरीना और विक्की माता-पिता बने हैं। कटरीना और विक्की ने अपनी पोस्ट में लिखा, "हमारी खुशियों का छोटा सा तोहफा आ गया है। बेहद प्यार और आभार के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर 2025 कटरीना और विक्की" कटरीना कैफ ने सितंबर के महीने में मां बनने की घोषणा की थी। ऑफिशियल इंस्टाग्राम से कटरीना कैफ ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो और विक्की कौशल बेबी बंप थामे हुए नजर आए थे। इसके साथ कटरीना ने लिखा था- हम जिंदगी का सबसे अच्छा चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं, दिल खुशी और आभार से भरे हुए हैं। 2021 में हुई थी विक्की-कटरीना की शादी कटरीना और विक्की की शादी 9 दिसंबर 2021 में हुई थी। जिसमें केवल करीबी लोग शामिल हुए थे। ' एक नजर विक्की-कटरीना की लव स्टोरी पर विक्की और कटरीना की जोड़ी बनवाने में करण जौहर की काफी अहम भूमिका है। करण ने अपने शो 'कॉफी विद करण' में कटरीना से सवाल पूछा था कि वो किस एक्टर के साथ काम करना पसंद करेंगी, तब जवाब में उन्होंने विक्की का नाम लिया था। कुछ समय बाद विक्की कॉफी विद करण में पहुंचे, जहां करण ने उन्हें ये बात बताई। ये सुनकर एक्टर दंग रह गए और दिल थाम लिया। इसके कुछ समय बाद विक्की ने कटरीना को 2019 में हुए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड के दौरान सरेआम शादी का प्रस्ताव दिया था। विक्की ने कहा था कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, शादियों का मौसम चल रहा है आप भी एक विक्की कौशल ढूंढ़कर उससे शादी क्यों नहीं कर लेतीं। उसके बाद कटरीना से विक्की ने सीधे पूछ लिया कि मुझसे शादी करोगी। इस पर एक्ट्रेस ने कहा- हिम्मत नहीं है। इसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें तूल पकड़ने लगी। कभी कटरीना को विक्की की हुडी में देखा गया तो कभी दोनों साथ में शेरशाह की स्क्रीनिंग में देखे गए। वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की आखिरी बार फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे। वहीं, कटरीना को आखिरी बार फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ देखा गया था। ..................................... कटरीना कैफ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें कटरीना@42, पिता ने छोड़ा साथ, मां ने अकेले पाला:महेश भट्ट ने रातों-रात फिल्म से निकाला, सलमान-रणबीर को किया डेट; बिना स्कूल गए बनीं सुपरस्टार बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कटरीना कैफ भले ही आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार हैं, लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए कभी आसान नहीं रहा। जब कटरीना बहुत छोटी थीं, तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें....
    Click here to Read More
    Previous Article
    क्या ज्यादा पावर वाले चार्जर से चार्ज करने पर खराब हो जाएगी फोन की बैटरी? जानिये जरूरी बातें
    Next Article
    राज-शिल्पा के खिलाफ ₹60 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला:EOW की जांच में खुलासा - कंपनी में निवेशकों के पैसों का गलत इस्तेमाल हुआ

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment