Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

कृतिका और गौरव कपूर आज शादी के बंधन में बधे:आफ्टर-पार्टी में क्रिकेटर युवराज, एक्ट्रेस सोहा अली खान, नेहा धूपिया सहित कई सलेब्स पहुंचे

7 months ago

14

0

टीवी और ओटीटी की लोकप्रिय अभिनेत्री कृतिका कामरा और टीवी होस्ट-एक्टर गौरव कपूर आज (11 मार्च 2026) मुंबई में शादी के बंधन में बंध रहे हैं। दोनों ने अपनी शादी को बेहद निजी और सादगी भरे अंदाज में रखने का फैसला किया है। यह समारोह मुंबई में गौरव कपूर के घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में आयोजित किया गया है। बताया जा रहा है कि कपल ने किसी भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग की बजाय एक छोटा और निजी समारोह चुना है। शादी रजिस्ट्रेशन के जरिए हुई, उसके बाद दोस्तों और करीबियों के लिए एक खास आफ्टर-पार्टी भी रखी गई है। इस आफ्टर-पार्टी का इनवाइट सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुका है, जिसमें मेहमानों से “जल्दी आने और देर तक रुकने” की अपील की गई है। शादी में कई चर्चित हस्तियां भी शामिल हुई हैं। कृतिका और गौरव लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और पिछले साल सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। अब दोनों ने अपने करीबी लोगों के बीच शादी करके अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है।
Click here to Read More
Previous Article
मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी की:परिवार के विरोध के बाद पुलिस से मांगी सुरक्षा, महाकुंभ मेले में हुईं थीं वायरल
Next Article
हंसिका मोटवानी और सोहेल खतूरिया का तलाक:4 साल बाद खत्म हुआ रिश्ता, एक्ट्रेस ने नहीं मांगी कोई एलिमनी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment