Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

कृतिका कामरा को कभी करण कुंद्रा से थी बेइंतहा मोहब्बत, एक Kiss की वजह से टूटा रिश्ता

8 months ago

बॉलीवुड हो या टीवी इंडस्ट्री यहां कब किसको किससे प्यार हो जाए और कब किसका ब्रेकअप हो जाए ये तो कोई नहीं जानता. इस लिस्ट में टीवी की एक ऐसी जोड़ी है, जिसकी लव स्टोरी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई. इनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था,लेकिन रियल लाइफ में उनका प्यार अधूरा रह गया.

कृतिका कामरा और करण कुंद्रा ने 2009 में कितनी मोहब्बत है से टीवी की दुनिया में कदम रखा था. इस शो से करण और कृतिका को घर-घर में अलग पहचान मिली.करण और कृतिका की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते थे. लेकिन, ऑफ स्क्रीन भी इस जोड़ी को प्यार हो गया था.

एक किस की वजह से टूटा रिश्ता

शो के सेट पर ही करण और कृतिका के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया. हालांकि, उनका ये रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं टिक पाया.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के ब्रेकअप के पीछे की वजह राजीव खंडेलवाल को बताया जाता है.कहा जाता है कि इस शो की शूटिंग के दौरान करण ने कृतिका को राजीव को किस करते हुए देख लिया था.

इस बात को करण बर्दाश्त नहीं कर पाए थे और तभी से दोनों के बीच दूरियां आ गईं.करण संग ब्रेकअप के बाद कृतिका का नाम एक इवेंट मैनेजर उदय सिंह गौरी के संग जुड़ा.उसके बाद कुछ वक्त तक एक्टर जैकी भगनानी संग भी उनके अफेयर की खबरें आईं. हालांकि, इनमें से उनका कोई भी रिश्ता सफल नहीं हो पाया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kritika Kamra (@kkamra)

अब एक्ट्रेस को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर को डेट कर रही हैं. हाल ही में दोनों की एक साथ की तस्वीरें सामने आई थी. तस्वीरों को देखने के बाद दोनों के अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गई. बता दें गौरव कपूर की एक बार शादी हो चुकी है. हालांकि, उन्होंने तलाक ले लिया है. कृतिका और गौरव की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है.

ये भी पढ़ें:-'अनुपमा' में होगी अनुज की धांसू एंट्री? गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी में मिला ये बड़ा हिंट

Click here to Read More
Previous Article
17 की उम्र में इस हसीना को हुआ प्यार, बॉयफ्रेंड ने किया कई बार चीट, फिर उसी के संग की शादी और हुआ दर्दनाक अंत
Next Article
'अनुपमा' में होगी अनुज की धांसू एंट्री? गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी में मिला ये बड़ा हिंट

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //