Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

कृति को क्रिटिसाइज करने वाली रील यामी ने लाइक की:आलोचना होने पर दी सफाई, कहा- जानबूझकर नहीं किया, गलती हुई

2 months ago

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और कृति सेनन के बीच विवाद चर्चा सोशल मीडिया पर में बना हुआ है। यह तब शुरू हुआ जब यामी ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी रील लाइक कर दी, जिसमें कृति सेनन को मिले बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड पर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर यामी गौतम का विरोध हो रहा था। अब एक्ट्रेस ने इस मामले पर सफाई दी है। यामी ने कहा कि मेरा इरादा किसी को नीचा दिखाना नहीं था। वह रील जानबूझकर लाइक नहीं की गई थी। यामी की सफाई, गलती से हुआ क्लिक विवाद बढ़ता देख यामी गौतम ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट लिखकर सफाई दी। यामी ने लिखा, 'मुझे पता चला कि मैंने एक ऐसी रील को लाइक किया है जो दूसरे एक्टर के प्रति अपमानजनक है। हमें रोज कई चीजों में टैग किया जाता है, यह रील भी उसी तरह सामने आई थी। वह लाइक जानबूझकर नहीं किया गया था, शायद गलती से क्लिक हो गया होगा।' यामी बोलीं- मेरी कोई पीआर टीम नहीं यामी ने उन लोगों को भी जवाब दिया जो इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे थे। उन्होंने लिखा, मैंने अपनी लाइफ में कभी भी घटिया पीआर के हथकंडे नहीं अपनाए हैं। मैंने हमेशा अपने काम पर फोकस किया है। आज की क्लिकबेट दुनिया में गॉसिप बनाना आसान है, लेकिन मेरी रेप्यूटेशन इससे कहीं बेहतर है। मेरी कोई पीआर टीम नहीं है। पोस्ट लाइक से शुरू हुआ विवाद हाल ही में जी सिने अवॉर्ड्स में कृति सेनन को फिल्म 'तेरे इश्क में' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं, फिल्म 'हक' में शाजिया बानो के किरदार के बावजूद यामी गौतम को कोई अवॉर्ड नहीं मिला। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हुई। इस रील में एक तरफ कृति अवॉर्ड का जश्न मना रही थीं और दूसरी तरफ यामी का एक पुराना इंटरव्यू चल रहा था। उस रील के जरिए कृति के अवॉर्ड पर सवाल उठाए गए थे, जिसे यामी ने लाइक कर दिया था। वीडियो में यामी बोलीं वैलिडेशन की तलाश छोड़ी रील में चल रहे इंटरव्यू के दौरान यामी ने अवॉर्ड्स को लेकर अपना नजरिया साफ किया था। उन्होंने कहा था, आप हर संभव कोशिश करते हैं, फिर भी बात नहीं बनती। इसलिए मैंने किसी भी तरह के वैलिडेशन की तलाश करना छोड़ दिया है। ऐसा नहीं है कि अवॉर्ड मिला तो ही मैं अच्छी एक्ट्रेस हूं। मैं बस अपने काम पर ध्यान दे रही हूं।
Click here to Read More
Previous Article
वर्षा उसगांवकर समेत 5 एक्ट्रेस से ₹47 लाख की ठगी:प्रोड्यूसर के खिलाफ केस दर्ज; प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर फंसाया, पैसे मांगने पर धमकी दी
Next Article
गोविंदा का दावा- सलमान ने करवाई सर्जरी:पार्टनर शूट करने से पहले कहा था- चेहरा उतर गया, बाल कम हैं, फिर सलमान ने बदला लुक

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment