Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

किस किसको प्यार करूं 2 का गाना फुर्र रिलीज:हनी सिंह-कपिल शर्मा ने साथ में किया डांस; आयशा, त्रिधा और पारुल भी नजर आईं

6 months ago

फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 का नया गाना फुर्र रिलीज हो गया है। इस गाने में हनी सिंह और कपिल शर्मा नजर आ रहे हैं। पहले इसका एक टीजर आया था और अब पूरा वीडियो जारी किया गया है। गाने में दोनों पंजाबी स्टाइल में डांस करते दिख रहे हैं। इसके अलावा गाने में कपिल के साथ आयशा खान, त्रिधा चौधरी और पारुल गुलाटी ने भी डांस किया है। वीडियो एक स्टेडियम में शूट किया गया है। इसमें डिस्को लाइट्स, बड़ा सेट और पार्टी जैसा माहौल दिख रहा है। गाना हनी सिंह और जोश ब्रार ने गाया है। म्यूजिक भी हनी ने दिया है और इसके लिरिक्स राज ब्रार ने लिखे हैं। ट्रैक में तेज बीट और सिंपल पंजाबी टच है। हनी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि कपिल उनके काफी करीब हैं। उन्होंने कहा कि कपिल की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 के लिए गाना करना अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि यह गाना फिल्म की डांस थीम के हिसाब से बनाया गया है। बता दें कि लीड रोल के तौर पर कपिल शर्मा की पहली फिल्म किस किसको प्यार करूं थी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसका डायरेक्शन अब्बास-मस्तान ने किया था और यह 25 सितंबर 2015 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ एली अवराम, मंजरी फडनीस, सिमरन कौर मुंडी और साई लोकुर ने एक्टिंग की थी। अब किस किसको प्यार करूं का दूसरा पार्ट आ रहा है। यह फिल्म 12 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में कपिल ऐसे आदमी का रोल कर रहे हैं जो अलग-अलग कल्चरल फैमिली के बीच फंस जाता है। फिल्म के डायरेक्टर अनुकल्प गोस्वामी हैं। इसे रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास मस्तान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं
Click here to Read More
Previous Article
पलाश मुछाल-स्मृति मंधाना की शादी का कार्ड वायरल:फैन अकाउंट ने पोस्ट किया इन्विटेशन कार्ड, दावा 20 नवंबर को कपल लेगा सात फेरे
Next Article
अक्षय कुमार ने पैपराजी के साथ की मस्ती:बोले- मेरा फोटोशूट करो, फोटो खिंचाने आए शख्स के एक्टर ने पकड़ लिए बाल

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment