Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

किसी डिस्को में जाए...गाने पर गोविंदा ने लगाए ठुमके:आगरा में DID कंटेस्टेंट ऋषिका ने भी किया डांस, फैंस के साथ केक काटा

6 months ago

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले आगरा पहुंचे। उनके पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में फैंस पहुंच गए। जब फैंस को पता चला कि 21 दिसंबर को गोविंदा का जन्मदिन है, तो उन्हें शुभकामनाएं देने लगे। फैंस ने गोविंदा के साथ फोटो खिंचवाई। गोविंदा ने फैंस के साथ मंच पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान गोविंदा ने भी अपने चाहने वालों का मुस्कुराते हुए अभिवादन किया, सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान गोविंदा ने किसी डिस्को में जाएं... गाने पर डांस किया। DID कंटेस्टेंट ऋषिका ने भी गोविंदा का साथ दिया। इसी दौरान मंच के नीचे मौजूद लोगों ने भी ठुमके लगाए। गोविंदा ने मंच से फैंस से कहा- क्या हाल चाल बा? 4 तस्वीरें देखिए... बता दें ​​​​आगरा के यूपी आइकॉन अवॉर्ड- 2025 का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अभिनेता गोविंदा पहुंचे हैं। गोविंदा ने समारोह में बेस्ट बिजनेस अवॉर्ड देकर लोगों को सम्मानित किया। पूरे सूरसदन ऑडिटोरियम में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। समारोह को संबोधित करते हुए गोविंदा ने कहा कि आगरा आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। यहां के लोगों का प्यार देखकर भावुक हो गए हैं। वह हमेशा लोगों के लिए काम करते रहेंगे और उन्हें खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आगरा में गोविंदा ने क्या किया, जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए....
Click here to Read More
Previous Article
गोविंदा @62, तीसरी बार कमबैक की तैयारी:10-15 साल में कई फिल्में बनकर डिब्बाबंद, 100 करोड़ रुपए फंसे, सलमान खान का फिर मिला सपोर्ट
Next Article
मंडी में सांसद कंगना रनोट के लिए मांगा चंदा:युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, केंद्र का पुतला फूंका, बोले- हिमाचल के साथ हो रहा भेदभाव

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment