Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

करोड़ों की यूनिवर्सिटी फीस! करिश्मा कपूर की बेटी समायरा की पढ़ाई का खर्च सामने आया

6 months ago

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर खूब विवाद हो रहा है. करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर और उनके भाई ने प्रिया सचदेव के खिलाफ कोर्ट में याचिका दर्ज की है.उन्होंने संजय की वसीयत को गलत बताया है. इस केस को लेकर आए दिन सुनवाई हो रही है. आखिरी सुनवाई में करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर ने आरोप लगाया था कि उनकी दो महीने की फीस अभी तक नहीं भरी गई है. जिसके बाद कोर्ट ने दोनों ही पार्टियों को कहा था कि इस तरह का मेलोड्रामा ना करें. अब प्रिया कपूर के वकील ने कोर्ट में समायरा की फीस की रसीद शेयर की है.

कितनी है समायरा की फीस
प्रिया के वकील शैल त्रेहन ने बहुत सारे डॉक्यूमेंट पेश किए हैं. जिसमें बच्चों की यूनिवर्सिटी फीस न भरने को लेकर काउंटर किया गया है. उन्होंने 95 लाख पर सेमेस्टर फीस की रसीद पेश की है. उन्होंने रसीद से कंफर्म किया है कि फीस पहले ही भरी जा चुकी है और अगली किस्त दिसंबर में दूसरे सेमेस्टर की भरनी है.

कहां पढ़ती हैं समायरा 

समायरा कपूर की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने शुरुआती पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की है. अब वो टफ्ट्स यूनिवर्सिटी, मैसाचुसेट्स, अमेरिका में ग्रेजुएशन कर रही हैं. करिश्मा कपूर की बेटी लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं. उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी प्राइवेट है. 

प्रिया ने सुनवाई में कही ये बात

प्रिया ने कोर्ट में कहा है कि पति के अपनी सारी संपत्ति पत्नी के नाम करना कोई असामान्य बात नहीं, बल्कि एक मजबूत परंपरा है जो उनके परिवार में भी चली आ रही है. दिल्ली हाई कोर्ट प्रिया कपूर की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि संजय के पिता ने भी अपनी वसीयत में अपनी पूरी संपत्ति पत्नी रानी कपूर के नाम की थी. इसी तरह संजय कपूर की वसीयत में भी उनकी पत्नी प्रिया को वारिस बनाया गया है इसलिए इसमें शक की कोई बात नहीं है.

ये भी पढ़ें: Friday OTT Release: फ्राइडे को ओटीटी पर आया एंटरटेनमेंट का तूफान, रिलीज हुई ये 7 नई धांसू फिल्में-सीरीज, इस बार शानदार रहेगा वीकेंड

Click here to Read More
Previous Article
स्मृति मंधाना का हल्दी लुक आउट, फंक्शन से पहले पलाश मुच्छल ने यूं किया था प्रपोज, वीडियो वायरल
Next Article
Miss Universe की सैलरी कितनी होती है और कितने साल तक मिलती है? फातिमा बॉश से सुष्मिता सेन तक की डिटेल

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment