Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

करीना के बेटे तैमूर को नहीं पसंद एक्टिंग:एक्ट्रेस बोलीं- उसे लगता मैं विराट और रोहित शर्मा की दोस्त हूं, कहता है उन्हें मैसेज करो

8 months ago

करीना कपूर हाल ही में अपनी ननद और एक्ट्रेस सोहा अली खान के पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं। इस दौरान उन्होंने पेरेंटिंग के कई पहलुओं पर खुलकर बात की। करीना ने अपने बड़े बेटे तैमूर से जुड़ी जानकारी भी शेयर की। एक्ट्रेस ने बताया कि तैमूर को एक्टर से ज्यादा क्रिकेटर पसंद है। तैमूर विराट कोहली और रोहित शर्मा का बड़ा फैन है। करीना ने पॉडकास्ट में कहा कि तैमूर अभी चीजों को एक्सप्लोर कर रहा है, लेकिन उसने यह स्पष्ट कर दिया है कि उसे एक्टिंग में मजा नहीं आता है। उन्होंने कहा, 'टिम को ड्रामा या एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। हर बार जब उसे स्कूल में एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज चुननी होती, तो मैं लिस्ट पढ़कर और उससे पूछती हूं कि क्या तुम इस साल ड्रामा करना चाहते हो? वो नहीं कहता है। मैं जब वजह पूछती तो वो कहता, नहीं, मुझे इसमें मजा नहीं आता इसलिए मैंने उसे इसमें आगे नहीं बढ़ाया।' करीना ने आगे बताया कि तैमूर को खिलाड़ियों के प्रति ज्यादा आकर्षण है। इसके अलावा वो कुकिंग क्लास ज्वाइन करना चाहता है क्योंकि सैफ को खाना बनाना पसंद है। वह असल में बाकी एक्टर से कभी नहीं मिला। वो पूछते रहता है, 'क्या आप रोहित शर्मा और विराट कोहली के दोस्त हो? क्या आप विराट को मैसेज भेजकर उनका बैट मांग सकती हो? क्या आपके पास लियोनेल मेसी का नंबर है?' और इन सारे सवालों के जवाब में मैं कहती हूं कि नहीं, मेरे पास उनका नंबर नहीं हैं। उसे एक्टर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिर वो पूछेगा, 'क्या मैं यह सवाल विराट से पूछ सकता हूं?' और मैं कहती हूं, 'नहीं, मैं उसे नहीं जानती। आप उन्हें सिर्फ मैसेज नहीं कर सकते!' करीना और सैफ ने कुछ साल तक डेट करने के बाद 2012 में शादी कर ली थी। कपल ने शादी के चार साल बाद दिसंबर 2016 में अपने बड़े बेटे तैमूर को जन्म दिया था। तैमूर जन्म के बाद से ही पैपराजी और मीडिया के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं। वो पैपराजी के लिए फेवरेट स्टार किड हैं। पैपराजी उनके हर मूवमेंट को कैप्चर करती और वो आए दिन वायरल होते रहे हैं। वहीं, कपल ने साल 2021 की फरवरी में अपने छोटे बेटे, जहांगीर अली खान का स्वागत किया।
Click here to Read More
Previous Article
राजवीर जवंदा के अंतिम संस्कार का फेक VIDEO वायरल:महिला कह रही- पगड़ी न छेड़ो, टौर खराब न करो; यह डेडबॉडी पुलिस कॉन्स्टेबल की
Next Article
निसान टेक्टॉन लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर के साथ आएगी:कॉम्पैक्ट SUV में पैनोरमिक सनरूफ और डिजिटल क्लस्टर मिलेगा, हुंडई क्रेटा को टक्कर देगी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment