Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

कुरुक्षेत्र IGM में बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की एंट्री:श्रीकृष्ण लीलाओं पर करेंगी नृत्य-नाटिका, वीडियो शेयर, कई अभिनेत्री दे चुकीं प्रस्तुति

7 months ago

कुरूक्षेत्र जिले में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (IGM) हमेशा से ही बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों को भक्ति के रंग में रंगता आया है। अगले सप्ताह 24 नवंबर से महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का आगाज होने जा रहा है और पहले ही दिन बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे (60) अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगी। वे श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी दिव्य लीलाओं की अपनी प्रस्तुति के जरिए जीवंत करने की कोशिश करेंगी। वे श्रीकृष्ण की लीलाओं को मनमोहक नृत्य नाटिका से प्रस्तुत करेंगी। इस प्रस्तुति को गीता ग्रुप ऑफ आर्ट्स के सहयोग से तैयार किया गया है। इसके निर्देशक अर्पित शर्मा और प्रांजलि हैं। महोत्सव में आने को लेकर उत्साहित महोत्सव में आने को लेकर पद्मिनी कोल्हापुरे काफी उत्साहित है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपनी भागीदारी का ऐलान किया। उन्होंने वीडियो में कहा, जय श्रीकृष्णा। कुरुक्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 24 नवंबर को कृष्ण नाट्य प्रस्तुति देने आ रही हूं। गीता ग्रुप ऑफ आर्ट्स के साथ... इसके निर्देशक अर्पित शर्मा और प्रांजलि को इस शो में मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद। डायरेक्टर जनरल, आर्ट एंड कल्चर अफेयर्स। भक्ति और कला की धरोहर 80 के दशक की आइकोनिक अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे का नाम ही रोमांस, संगीत और नृत्य से जुड़ा है। उनका जन्म एक संगीतमय परिवार में हुआ। उनके पिता प्रसिद्ध संगीतकार पंडित पंढरीनाथ कोल्हापुरे थे। बचपन से ही उन्होंने चाइल्ड सिंगर के रूप में सफर शुरू किया। 2024 में गाया मेरे कन्हैया साल 2024 में रिलीज हुए उनके डेवोशनल भजन मैं तेरी आंखों में डूबी रहूं मेरे कन्हैया उनके फैन के दिलों में बस गया। यह भजन उनकी कृष्ण भक्ति को भी दिखाता है। पुरानी फिल्मों में भी उनका कृष्ण धरती पे आजा तू गीत के साथ उनका भगवान कृष्ण से जुड़ाव दर्शाता है। परंपरा का सिलसिला पिछले साल मीनाक्षी शेषाद्री ने द्रौपदी डांस ड्रामा से दर्शकों को दिल जीता था। 2019 में अमीषा पटेल ने देवी रुक्मिणी के विवाह पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने रुक्मिणी का और अर्पित शर्मा ने श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। ड्रीम गर्ल भी दे चुकीं प्रस्तुति साल 2016 में 'ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपने नृत्य की प्रस्तुति दी थी। उन्होंने द्रौपदी नृत्य प्रस्तुति से महोत्सव में रस भर दिया था। आज भी उनकी तस्वीरें महोत्सव का आकर्षण बनी हुई हैं। इस बार पद्मिनी कोल्हापुरे की एंट्री से महोत्सव का रंग और भी निखर जाएगा। सितारों भरी सांस्कृतिक संध्या 25 को PM होंगे शामिल इस बीच 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरु तेगबहादुर के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अब यह कार्यक्रम ज्योतिसर यानी गीता उपदेश स्थली पर होगा। PM मोदी ज्योतिसर अनुभव केंद्र का इनोग्रेशन भी करेंगे। इसे महाभारत थीम पर बनाया गया है।
Click here to Read More
Previous Article
स्मृति मंधाना ने फनी अंदाज में इंगेजमेंट की कन्फर्म:शादी से पहले गाने 'समझो हो ही गया' पर टीममेट्स के साथ किया डांस
Next Article
PM मोदी ने पलाश मुछाल-स्मृति मंधाना को दी शुभकामनाएं:पोएटिक अंदाज में चिट्ठी लिखी, कहा- जीवन के खेल में दोनों टीमें जीतें

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment