Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'कपिल शर्मा शो 70% स्क्रिप्टेड होता है':कॉमेडियन कीकू शारदा का खुलासा- 30% ऑन-द-स्पॉट कॉमेडी; सलमान खान का रिएक्शन समझना सबसे मुश्किल

1 day ago

कॉमेडियन कीकू शारदा ने कपिल शर्मा शो को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। प्रखर के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि शो का 70 प्रतिशत हिस्सा स्क्रिप्टेड होता है, जबकि 30 प्रतिशत कॉमेडी ऑन-द-स्पॉट (इम्प्रोवाइजेशन) की जाती है। कीकू के मुताबिक, मेहमान कलाकारों को पहले से जोक्स या पंचलाइंस नहीं बताई जातीं ताकि उनके असली रिएक्शन कैमरे में कैद हो सकें। उन्होंने शो के दौरान जोक फ्लॉप होने पर कपिल शर्मा के सिचुएशन हैंडल करने के तरीके और अभिनेता सलमान खान के अनप्रिडिक्टेबल मिजाज पर भी खुलकर बात की। मेहमानों को पहले नहीं पता होते जोक्स कीकू शारदा ने इंटरव्यू में बताया कि वे जानबूझकर सेलिब्रिटी मेहमानों को पहले से जोक्स, पंचलाइंस या किरदारों के बारे में नहीं बताते। टीम चाहती है कि मेहमान उन किरदारों को पहली बार स्टेज पर ही देखें, जिससे उनके सबसे सच्चे और स्वाभाविक रिएक्शन मिल सकें। अब शो में आने वाले सभी स्टार्स भी इसी फ्लो के साथ आगे बढ़ते हैं और ऑन-द-स्पॉट कॉमेडी का आनंद लेते हैं। 70% स्क्रिप्ट और 30% ऑन-द-स्पॉट कॉमेडी क्रिएटिव प्रोसेस को समझाते हुए कीकू ने कहा कि शो में एक तय स्क्रिप्ट होती है और टीम उसका पालन भी करती है। लेकिन कई बार सेलिब्रिटी बातचीत को बिल्कुल नई दिशा में ले जाते हैं, जिससे स्क्रिप्ट पर टिके रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय पर ऑन-द-स्पॉट बदलाव करने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि शो लगभग 70-30 के रेशियो पर चलता है, जहां 70% स्क्रिप्ट होती है और 30% पूरी तरह से स्पॉन्टेनियस होता है। सलमान खान के रिएक्शन को समझना मुश्किल सलमान खान के साथ परफॉर्म करने के अपने अनुभव को याद करते हुए कीकू ने कहा कि उनके रिएक्शन को प्रेडिक्ट करना बहुत मुश्किल है। कई बार टीम किसी लाइन को बहुत मजेदार सोचकर प्लान करती है, लेकिन वे उस पर मुश्किल से रिएक्ट करते हैं। वहीं बीच में जब कोई अचानक कुछ अनपेक्षित कह देता है, तो वे अपनी हंसी नहीं रोक पाते। सलमान जब हंसना शुरू करते हैं, तो उनकी आंखों से आंसू तक निकल आते हैं। जोक फ्लॉप होने पर कपिल संभालते हैं कमान इंटरव्यू में कीकू ने यह भी बताया कि जब स्टेज पर कोई जोक फेल हो जाता है, तो कपिल शर्मा स्थिति को बखूबी संभाल लेते हैं। कपिल को तुरंत समझ आ जाता है कि कौन सा हिस्सा काम नहीं कर रहा है। ऐसे में कपिल बिना किसी स्क्रिप्ट के बीच में आते हैं और कहते हैं कि 'मैंने पहले ही कहा था कि यह काम नहीं करेगा'। वे इस तरह से बात को घुमाते हैं कि सिचुएशन अजीब नहीं लगती और शो आगे बढ़ जाता है। दोनों पिछले 13 साल से साथ काम कर रहे हैं, इसलिए वे एक-दूसरे के दिमाग को अच्छी तरह समझते हैं। 2016 में की थी कॉमेडी शो की शुरुआत कपिल शर्मा ने अपने शो की शुरुआत 2016 में की थी। 23 अप्रैल 2016 को शो का पहला सीजन आया था। शो की शुरुआत में होस्ट कपिल शर्मा और उनकी टीम में कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और अली असगर शामिल थे। अब इस नए सीजन में सृष्टि रोडे, गौरव दूबे, श्रीकांत मस्की और सिद्धार्थ सागर जैसे कॉमेडियन नजर आएंगे।
Click here to Read More
Previous Article
जरीन के बाद पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय:कार के शीशे से वीडियो बनाने पर बोलीं- बंद करो, दोस्तों के साथ डिनर पर गई थीं
Next Article
सोनम वांगचुक का अनशन, स्वरा भास्कर प्रदर्शन में शामिल हुईं:सोनी राजदान-शबाना आजमी ने की अनशन तोड़ने की अपील; कहा- देश को आपकी जरूरत

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment