Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

कुनिका सदानंद ने दरगाह वाले वीडियो पर रिएक्ट किया:भागवत कथा में जाने का वीडियो शेयर कर कहा- मजार, मंदिर, चर्च, गुरुद्वारे सभी जगह जाती हूं

2 months ago

टीवी शो बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने हाल ही में वायरल हुए उनके दरगाह पर चादर चढ़ाने वाले वीडियो पर रिएक्शन दिया। दरअसल, कुनिका की एक पोस्ट में एक यूजर ने X पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मजार जाने वालों को मंदिर जाने वालों से दिक्कत होगी। तुम बस एक गुलाम हो, हम तुम्हारा दर्द समझ सकते हैं। दूसरा दर्द ये है कि कुमार सानू बीजेपी में शामिल हो गए। जवाब में कुनिका ने वीडियो शेयर किया इसके जवाब में कुनिका सदानंद ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह भागवत कथा में शामिल होतीं और लोगों को खाना परोसती नजर आईं। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘मैं मजार भी जाती हूं, मंदिर भी जाती हूं, चर्च और गुरुद्वारे भी जाती हूं और हां, भागवत कथा भी सुनती हूं।’ इससे पहले कुनिका सदानंद ने पीएम मोदी के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा था, ‘यह बहुत ही बेकार बात है। मुझे शर्म आती है कि मेरे प्रधानमंत्री इन सब फालतू चीजों में व्यस्त हैं। मणिपुर के आसपास फुटबॉल खेलने का समय है, लेकिन मणिपुर जाने का समय नहीं है।’ उन्होंने आगे लिखा था, ‘आप क्यों डर रहे हैं, प्रधानमंत्री जी? अब आपके पास अपना मुख्यमंत्री है, वो आपकी सुरक्षा कर सकता है। ओह, मैं भूल गई… अगर आप जाएंगे तो आपसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछे जाएंगे, जिनका शायद आपके पास जवाब नहीं होगा। शर्म की बात है सर… क्या यही बदलाव का वादा आपने 12 साल पहले किया था?’
Click here to Read More
Previous Article
पिता अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर अमेरिका गए:वहां मजदूरी की, 18 साल की गायकी में नाम नहीं बना पाईं, धुरंधर से मिली पहचान
Next Article
‘राजा शिवाजी’ से सामने आया सलमान का लुक:मूंछ और भगवा पगड़ी में नजर आए, फिल्म में जीवा महाले के किरदार में दिखे

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment