Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह

1 week ago

श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए BCCI ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल की कप्तानी में चुने गए खिलाड़ियों में एक नाम ऐसा है, जो पहली बार टेस्ट में शामिल किए गए हैं. वो है मध्य प्रदेश से आने वाले सारांश जैन, जिनकी उम्र 33 साल है. डोमेस्टिक में वह मध्य प्रदेश टीम के लिए खेलते हैं, जिन्होंने 50 से ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं.

सारांश जैन ने इसी महीने श्रीलंका में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से कहर बरपाया था. इंडिया ए के लिए श्रीलंका ए के खिलाफ उन्होंने फर्स्ट क्लास फॉर्मेट में खेले गए आखिरी मैच में नाबाद 70 रन बनाए थे. पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 2 विकेट चटकाए थे. अब वह नेशनल टीम के साथ श्रीलंका जाएंगे, जहां 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी.

सारांश जैन के बारे में?

सारांश जैन का जन्म 31 मार्च, 1993 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ थ. 33 साल का ये खिलाड़ी ऑलराउंडर है, बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश टी20 लीग में खेले अपने आखिरी मैच में नाबाद 43 रन बनाए थे और 4 विकेट लिए थे. उनके आने से भारत की बल्लेबाजी निचले क्रम में और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- रोहित-कोहली को पूर्व क्रिकेटर की चेतावनी, कहा- 'टीम में उनकी जगह...'

क्रिकेट करियर

सारांश जैन ने 54 फर्स्ट क्लास मैचों में खेली 85 पारियों में 2223 रन बनाए हैं, वह 2 बार शतक और 14 अर्धशतक लगा चुके हैं. फर्स्ट क्लास में उनके नाम 188 विकेट हैं, वह 10 बार फाइव विकेट हॉल कर चुके हैं. लिस्ट ए की बात करें तो 35 पारियों में उन्होंने 553 रन बनाए और 45 पारियों में 38 विकेट लिए. टी20 में उन्होंने 17 पारियों में 18 विकेट चटकाए हैं.

भारतीय टेस्ट स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर), साई सुदर्शन (फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर).

यह भी पढ़ें- पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज

Click here to Read More
Previous Article
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
Next Article
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment