Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'कॉम्प्रोमाइज तो करना ही पड़ेगा', गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने की कास्टिंग काउच पर बात, बोलीं- 'सीधे पूछ लेते हैं'

3 months ago

टेलीविजन एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 19' के विनर रहे एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला काफी चर्चा में बनी रहती हैं. वो कभी अपने बोल्ड अंदाज के लिए, कभी अपने कपड़ों की वजह से तो कभी अपने बयानों के चलते चर्चा का हिस्सा बनी रहती हैं. अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में बनी रहने वाली आकांक्षा ने अब हाल ही में कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया है कि इंडस्ट्री में इसके बारे में सीधे ही पूछ लिया जाता है.

कास्टिंग काउच पर बोलीं आकांक्षा चमोला
हाल ही में आकांक्षा चमोला हॉटरफ्लाय के पॉडकास्ट में शामिल होने पहुंची थीं. इस दौरान एक्ट्रेस ने सभी सवालों का जवाब खुलकर दिया. इस पॉडकास्ट में जब आकांक्षा से कास्टिंग काउच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, 'कास्टिंग काउच... तो कास्टिंग काउच तक तो बात नहीं पहुंची लेकिन कॉम्प्रोमाइज की बात तो हमेशा ही होती है. सीधे ही पूछ लिया जाता है, एक्सट्रीमली अपफ्रंट. मैं कहना चाहूंगी कि टेलीविजन इस मामले में बहुत क्लीन है लेकिन अगर आपको इसके आगे जाना है तो सिचुएशन बहुत मुश्किल होती है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akanksha Chamola (@akankshagkhanna)

आकांक्षा बोलीं 'सीधे ही पूछ लेते हैं'
आगे आकांक्षा ने कहा कि, 'मुझे नहीं पता कि इसे कैसे बताऊं लेकिन अगर आपके पास कोई गॉडफादर नहीं है तो ये बहुत आप अच्छी सिचुएशन में नहीं होंगे. मैं किसी भी इंडस्ट्री को लेकर इतनी एम्बीशियस नहीं हूं, लेकिन अगर काम आ रहा है अपने आप तो मैं मीटिंग के लिए चली जाती हूं. जब आप मीटिंग के लिए जाते हैं तो पहली मीटिंग होती है और अगर कोई इतना बोल्ड नहीं हो तो, ऐसा भी टाइम आता है कि पहली ही मीटिंग में आपको बोल दिया जाता है कि हम ऑडिशन वगैरह नहीं लेंगे, हमारा कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से है तो इसमें एक क्लॉज है कि आपको इस शख्स के साथ क्लोज होना है.'

'आपको सर्विसेज देना पड़ती हैं'
'सबकुछ बहुत सीधे तौर पर होता है. आप कॉन्ट्रैक्ट साइन कर देते हैं और आपको इस पर्टिक्युलर इंसान के साथ क्लोज होना पड़ता है, उसे सर्विसेज देना पड़ती हैं, ऐसा रिलेशन होगा तो आपको ऐसा रोल मिलेगा, ये सब बहुत स्ट्रेट फॉरवर्ड तरीके से होता है. मेरे साथ जब ये एक दो बार हुआ तब मुझे भी लगा कि ये इतना होता है, इतना खुलकर और ये आज भी होता है.'

बता दें कि हाल ही में आकांक्षा की एक वेब सीरीज 'दिल धोखा और डिजायर' आई है. इस सीरीज में आकांक्षा की बोल्डने पर खूब चर्चा हो रही है. इसी के प्रमोशंस के लिए इन दिनों एक्ट्रेस कई इंटरव्यूज दे रही हैं. इसी दौरान उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है.

Click here to Read More
Previous Article
सुरभि ज्योति ने सूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, जमकर दिए पोज, तस्वीरों में दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
Next Article
Anupama Written Update: बेटी को बचाने के लिए अनुपमा लगाएगी जान की बाजी, दिवाकर की सच्चाई जान उड़ेंगे सबके होश

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment