Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Kalki 2898 AD Sequel: प्रभास ने दिया बड़ा हिंट, 'कल्कि 2' में होने जा रही है आलिया भट्ट की धमाकेदार एंट्री?

1 week ago

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को लेकर हाल ही में खबरें थीं कि वो साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'कल्कि पार्ट 2' में नजर आ सकती हैं. हालांकि उस वक्त इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी. लेकिन, अब एक बार फिर से इसी तरह की खबरें तूल पकड़ रही हैं. हाल ही में प्रभास ने एक बड़ा हिंट दिया है जिसके बाद एक्ट्रेस के फिल्म का हिस्सा बनने की चर्चाएं तेज हो चली हैं.

प्रभास ने दिया बड़ा हिट

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. ये मूवी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. प्रभास ने आलिया भट्ट को अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसका ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

ये भी पढ़ें: 'लॉकअप सीजन 2' में होगी कंगना रनौत की धमाकेदार एंट्री, 'जनता की आवाज' बनकर करेंगी पहला एविक्शन

प्रभास ने मंगलवार, 30 जून को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अल्फा का ट्रेलर शेयर किया था. साथ में उन्होंने लिखा, 'अल्फा' का ट्रेलर शानदार और उम्मीद जगाने वाला लग रहा है. 3 जुलाई के लिए आलिया, YRF और पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.' वहीं आलिया ने भी प्रभास को धन्यवाद दिया और लिखा, 'थैंक यू, थैंक यू, बहुत-बहुत धन्यवाद.'

शुरू हुआ अटकलों का दौर

प्रभास द्वारा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया की फिल्म का ट्रेलर शेयर करते ही अटकलों और कयासों का दौर शुरू हो गया. फैंस का मानना है कि कल्कि के सीक्वल में आलिया भट्ट एक्टर के साथ नजर आएंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया ने फिल्म की शूटिंग में भी हिस्सा लिया था. लेकिन, आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है. बता दें कि कल्कि 2898 एडी में दीपिका पादुकोण नजर आई थीं और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी. लेकिन, दूसरे पार्ट से एक्ट्रेस का पत्ता कट गया था.

ये भी पढ़ें: सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय का बॉलीवुड से टूटा था भरोसा, एक्ट्रेस को सता रहा था ये डर

आलिया भट्ट की 'अल्फा' के बारे में

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. 3 जुलाई को रिलीज हो रही अल्फा में वो दमदार एक्शन करते हुए नजर आएंगी. उनके साथ फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और शरवरी वाघ भी हैं.

Click here to Read More
Previous Article
करिश्मा कपूर ने किराए पर दिया अपना करोड़ों का आलीशान घर, हर महीने कमाएंगी लाखों रुपये
Next Article
नहीं टूटा कृति सेनन और कबीर बहिया का रिश्ता, 'कॉकटेल 2' एक्ट्रेस ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक फोटो

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment