Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

कई मिसकैरेज झेल चुके हैं गुरमीत-देबिना, कपल ने सुनाई दर्दभरी कहानी, 10 साल के इंतजार के बाद बने पेरेंट्स

2 months ago

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. दोनों की कैमेस्ट्री को फैंस खूब पसंद करते हैं. वहीं,  हाल ही में कपल अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद कर इमोशनल हो गए. कपल ने बताया की वो कई बार मिसकैरेज का दर्द झेल चुके हैं.

कई मिसकैरेज झेल चुके हैं गुरमीत-देबिना
गुरमीत और देबिना जल्द ही राजीव खंडेलवाल के रियलिटी शो ‘तुम हो ना’ में नजर आने वाले हैं, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई इमोशनल किस्से शेयर किए. शो के प्रोमो में गुरमीत चौधरी अपनी पेरेंटहुड जर्नी के बारे में बात करते हुए इमोशनल नजर आए. उन्होंने बताया कि माता-पिता बनने का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं था और इसके लिए उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

डॉक्टरों ने कही थी ये बात
गुरमीत ने कहा, 'हमारी शादी के 10-11 साल बाद बच्चे हुए. इस दौरान कई बार मिसकैरेज हुए और हमने बहुत कोशिश की. कई डॉक्टरों ने तो यहां तक कह दिया था कि अब कुछ नहीं हो सकता. लेकिन 10-11 साल बाद आज हमारी दो प्यारी-प्यारी बेटियां हैं.

ये भी पढ़ें:- गणेश चतुर्थी से पहले बेटियों संग बप्पा को घर लाए गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी, वीडियो वायरल

बता दें कि गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने पहली बार 2009 में गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी की थी . इसके बाद, उन्होंने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में 15 फरवरी 2011 को शादी की . गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी आज दो बेटियों लियाना और दिविशा के माता-पिता हैं. दोनों बेटियों का जन्म साल 2022 में हुआ था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debinna Bonnerjee (@debinabon)

कहां हुई थी पहली मुलाकात?
गुरमीत और देबिना की पहली मुलाकात साल 2004 में एक टैलेंट शो के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों ने कई रियलिटी शोज में साथ काम किया और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई.

ये जोड़ी साल 2008 में टीवी शो ‘रामायण’ में भगवान राम और माता सीता के किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हो गई थी. शो की सफलता ने दोनों को टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में शामिल कर दिया.

ये भी पढ़ें:- Dussehra 2025: गुरमीत चौधरी से अंकिता लोखंडे तक, टीवी सेलेब्स ने यूं दी फैंस को दशहरे की बधाई

Click here to Read More
Previous Article
TRP List: 'अनुपमा' को लगा झटका, 'क्योंकि...' को पछाड़ ये शो बना नंबर 1, देखें इस हफ्ते टॉप 10 में कौृन-कौन से सीरियल हुए शामिल
Next Article
Petrol-Diesel Rate: कितनी बढ़ी आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत? फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //