Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

कंगना ने किस कर काटे वीर दास के होंठ:दावे पर भड़कीं कंगना, कहा- नाम इस्तेमाल कर गंदी कल्पनाएं पूरी कर रही हैं, वीर दास ने दी सफाई

1 week ago

सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में जर्नलिस्ट सिमी चंडोक ने दावा किया है कि फिल्म रिवॉल्वर रानी की शूटिंग के दौरान किसिंग सीन में कंगना ने को-एक्टर वीर दास के होंठ काट लिए। महिला ने दावा किया है कि वीर दास आज भी इस सदमे को भूल नहीं सके हैं। पॉडकास्ट का वीडियो वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा है कि वीर दास हर मुद्दे पर बोलते हैं, तो इस महिला के बयान पर चुप क्यों हैं, क्या महिला सच कह रही है। वीर दास ने इस दावे को खारिज करते हुए कंगना रनोट का बचाव किया। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा, "बिल्कुल। बस साफ कर दूं कि यह कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है। कंगना पूरी तरह प्रोफेशनल थीं और आज भी मैं मानता हूं कि वह बेहद टैलेंटड आर्टिस्ट हैं। उनके बारे में इस तरह की झूठी बातें फैलाना गलत है। हालांकि, कुछ साल बाद उन्होंने मेरी कॉमेडी को लेकर मुझे 'आतंकवादी' तक कह दिया था। लेकिन फिल्म के सेट पर हमारे बीच कभी कोई दिक्कत या विवाद नहीं हुआ।" जर्नलिस्ट के बयान पर कंगना रनोट भी भड़क गई हैं। उन्होंने वीर दास की पोस्ट के जवाब में लिखा है- थैंक्स वीर, लेकिन ये महिला है कौन? छी... लगता है कोई अजीब इंसान है, जो हम दोनों का नाम इस्तेमाल करके अपनी डरावनी और गंदी कल्पनाओं को पूरा कर रही है। कभी लिखती है कि मैं तुम्हारा खून पी रही हूं, तो कभी कहती है कि 10 साल बाद भी तुम उस घटना से सदमे में हो और रोते हो। कितनी अजीब और बेवजह की बातें हैं। क्या है महिला का पूरा दावा? सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में जर्नलिस्ट सिमी चंडोक ने कहा, कंगना को क्यों भूल रहे हैं आप। जब वो रिवॉल्वर रानी शूट कर रही थी, पूछिए बेचारे वीर दास से। आप उसे आज भी पॉडकास्ट में बुलाएंगे तो वो अपने साथ हुए उस ट्रॉमा को याद कर रो पड़ेगा। रिवॉल्वर रानी के लिए उसे वीर दास को किस करना था। वो भूल गई। सीन खत्म हो गया, लेकिन वो तब भी किस करती रहीं। बेचारे (वीर दास) का लिप काटकर खूनाखून कर दिया उसको। कभी कंगना ने वीर दास को कहा था आतंकवादी बता दें कि एक समय कंगना रनोट और वीर दास के बीच बड़ा विवाद हुआ था। दरअसल, कुछ सालों पहले वीर ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'आई कम फ्रॉम टू इंडिया' टाइटल से एक वीडियो अपलोड किया था, जो वाशिंगटन डीसी के 'जॉन एफ कैनेडी सेंटर' में उनके परफार्मेंस का एक हिस्सा था। शो में उन्होंने कहा था कि मैं एक ऐसे देश से आता हूं, जहां दिन में महिलाओं को पूजा जाता है और रात को उनके साथ सामूहिक बलात्कार होता है। उनके इस बयान से विवाद हो गया और उनके खिलाफ देश भर में कई शिकायतें भी दर्ज हुईं। इसी बीच कंगना रनोट ने वीर दास के बयान की आलोचना करते हुए आतंकवादी कहा था। कंगना ने लिखा था, "जब आप सभी भारतीय पुरुषों को सामूहिक बलात्कारी के रूप में सामान्यीकृत करते हैं, तो यह दुनिया भर में भारतीयों के खिलाफ नस्लवाद को बढ़ावा देता है... बंगाल में पड़े अकाल के बाद चर्चिल कहा था, 'ये भारतीय खरगोश की तरह हैं, और इसी तरह मरने के लिए बाध्य हैं...चर्चिल ने भूख के कारण लाखों लोगों की मौत के लिए भारतीयों की प्रजनन क्षमता(सेक्स ड्राइव) को दोषी ठहराया... पूरी जाति को टारगेट करने वाला ऐसा क्रिएटिव काम एक सॉफ्ट टेरेरिज्म(आतंकवाद) है... वीर दास जैसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।"
Click here to Read More
Previous Article
समय रैना के लेटेंट शो के पुराने क्लिप पर विवाद:शिव सेना नेता समझ बैठीं नया एपिसोड, बोलीं- कोई सबक नहीं मिला, मेडिकल इमरजेंसी पर किया था आपत्तिजनक कमेंट
Next Article
आलिया की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 3 जुलाई को होगी रिलीज:बोलीं- ‘अल्फा’ ने मुझे कई नए तरीकों से चुनौती दी, इसका हर पल पसंद आया

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment