Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

कंगना बोलीं- सभी राजा अलग-अलग देश बनाना चाहते थे:सरदार पटेल ने एकजुट किया; भारत के टुकड़े-टुकड़े करने में लगी कई ताकतें

6 months ago

हिमाचल में मंडी से सांसद कंगना रनोट ने लाहौल स्पीति के केलांग में कहा- जब देश आजाद हुआ तो सब राजा अपनी-अपनी रियासतों के साथ अलग अलग देश बनाना चाहते थे। तब सरदार वल्लव भाई पटेल ने यह नहीं सोचा कि प्रधानमंत्री बनूं या राष्ट्रपति, बल्कि उन्होंने देश को एकजुट करने पर ध्यान दिया। रन फॉर यूनिटी में शामिल कंगना ने कहा- सरदार पटेल के प्रयासों से भारत महान बन पाया है। लेकिन इतिहास के पन्नों में उन्हें गायब कर दिया गया। इसलिए, आज उनकी जन्मदिन को मनाने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा- सरदार पटेल के जन्म दिन को हर वर्ष राष्ट्र एकता दिवस के रूप में मनाएंगे। कंगना ने कहा- हमारे देश के पीछे ऐसी ऐसी शक्तियां-ताकते लगी हुई है जो इस देश के टुकड़े टुकड़े करने को बेचेन है। जाति, धर्म व भाषा के आधार पर आए दिन सोशल मीडिया पर ये शक्तियां भारत के टुकड़े करने में लगी है, लेकिन हमेशा अधर्म के सामने धर्म जीतता है, नफरत के आगे प्रेम जीतता है और टुकड़ा गैंग के आगे यूनिटी जीतती है। पहली बार मनाई गई पटेल की जयंती: कंगना कंगना ने कहा- आज सरदार पटेल की जयंती मनाई जा रही है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। उन्होंने कहा- पहले कभी सुनने को नहीं मिला, क्योंकि हमे तो ये बताया गया था कि महात्मा गांधी, ज्वाहर लाल नेहरू, राजीव गांधी की जयंती होती है, लेकिन आज पहली बार लोह पुरुष सरदार वल्लव भाई पटेल की जयंती मनाई जा रही है। दिशा कमेटी मीटिंग में अधिकारियों को दिए निर्देश इससे पहले, कंगना ने केलांग में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) कमेटी की मीटिंग ली। उन्होंने केंद्रीय योजनाओं का रिव्यू किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। सांसद ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने, शिक्षा के स्तर को उठाने, स्वच्छता कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने, सड़कों के निर्माण और रख-रखाव तथा महिला एवं बाल कल्याण की प्रगति के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सांसद ने शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शिक्षा केवल परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना नहीं है, बल्कि यह बाल विकास का समग्र मार्ग है जिसमें खेल-कूद, संगीत, कला और जीवन की चुनौतियों का सामना करना भी शामिल है। इन योजनाओं पर चर्चा की गई दिशा कमेटी मीटिंग में जननी सुरक्षा योजना(JSY), प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन(JJM), मनरेगा(MGNREGA), स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (SBM-G), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), कुसुम योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं इत्यादि को लेकर चर्चा की गई। दो दिन पहले कंगना ने मंडी में दिशा कमेटी की मीटिंग ली थी। इस दौरान कंगना ने अधिकारियों को जबरदस्त फटकार लगाई थी। दिशा कमेटी की मीटिंग का मकसद दिशा कमेटी मीटिंग का उद्देश्य योजनाओं के उचित कार्यान्वयन की निगरानी करना, विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना, और जिले के विकास को गति देना होता है। इसमें सांसद के अलावा निर्वाचित विधायक, जिला प्रमुख और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होते हैं। योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा, योजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली कमियों को दूर करने के लिए सुझाव, जमीनी स्तर पर उत्पन्न चुनौतियों पर चर्चा और समन्वय बनाने की रणनीति तैयार की जाती है।
Click here to Read More
Previous Article
'मकबरे पर कलश, DNA हो- डायलॉग पर बजी तालियां:आगरा में 'द ताज स्टोरी' मूवी के फ्री टिकट बांटे; सिनेमाघरों में जयकारे लगे
Next Article
अदनान सामी का बढ़ा वजन देख फैंस चौंके:मुंबई एयरपोर्ट पर पत्नी-बेटी संग नजर आए, कभी 230 किलो वजन घटाकर किया था सबको हैरान

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment