Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

कुबेर का खजाना है यह रेलवे स्टॉक! कंपनी के पास 30000 करोड़ रुपये का ऑर्डर, जानें कीमत

6 months ago

Railway Stock: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ स्टॉक्स ऐसे भी हैं, जो निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा करा सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही रेलवे स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आगे आने वाले समय में ग्रोथ की बहुत ज्यादा उम्मीद है. दरअसल, भारत में रेलवे वैगन का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. सरकारी खर्च और माल ढुलाई की बढ़ती मांग के चलते इसका दायरा बढ़ता जा रहा है.

कारोबारी साल 2025 में देश में रिकॉर्ड 41929 वैगनों का उत्पादन हुआ, जो पिछले साल के 37650 वैगनों से कहीं ज्यादा है. 2031 तक यह इंडस्ट्री दोगुना बढ़कर 30,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है और इसमें टीटागढ़ रेल सिस्टम्स (Titagarh Rail Systems Limited) की भूमिका को नहीं नकारा जा सकता. 

कंपनी को मिला 2481 करोड़ का ऑर्डर 

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड को मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) से मुंबई मेट्रो लाइन-5 प्रोजेक्ट के लिए लगभग 2,481 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इस प्रोजेक्ट के तहत डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग, इंस्टॉलेशन और पांच साल तक मेंटेनेंस शामिल हैं. कंपनी को मुंबई मेट्रो लाइन 5 के लिए 132 अत्याधुनिक कोच बनाने होंगे.

इसके अलावा, टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर सिग्नलिंग सिस्टम, ट्रेन कंट्रोल और डिपो मशीनरी तक डिजाइन करने होंगे और इंस्टॉलेशन व टेस्टिंग तक की जिम्मेदारी संभालनी होगी. इस प्रोजेक्ट के तहत 24.9 किलोमीटर लंबे ट्रैक और 16 स्टेशनों को कवर किया जाना है. यह ऑर्डर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में कंपनी की बढ़ती उपस्थिति को दर्शाता है.

तेजी से आगे बढ़ रही कंपनी 

कारोबारी साल 2026 की पहली तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में 25 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई और प्रॉफिट में 54 परसेंट की कमी आई. हालांकि, बावजूद इसके स्टॉक को लेकर उम्मीदें बनी हुई है क्योंकि कंपनी के पास 30000 करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक है. कंपनी इस साल 120 मेट्रो कोच बनाने का प्लान बना रही है, जिसे कारोबारी साल 2028 तक बढ़ाकर 250 कर दिया जाएगा.

इसके अलावा, व्हीलसेट का उत्पादन भी कारोबारी साल 2026 की चौथी तिमाही तक शुरू हो जाएगा. टीटागढ़ रेल सिस्टम 2030 तक सालाना 3 अरब टन माल ढुलाई के सरकारी लक्ष्य को भी पूरा करने की तैयारी में है. वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में नए टेंडर जारी होने की उम्मीद है, जिससे और रेवेन्यू जेनरेट होने की उम्मीद है. इस रेलवे स्टॉक ने पिछले तीन साल में 520 परसेंट और 5 साल में 2000 परसेंट का रिटर्न दिया है.

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

'खरीद लो...' तगड़ा मुनाफा करा सकता है अडानी का यह शेयर, ब्रोकरेज को भी भरोसा 

Click here to Read More
Previous Article
निवेशकों के लिए बड़ा मौका, इस सप्ताह Physics Wallah समेत 6 कंपनियां ला रही हैं अपना IPO
Next Article
शेयर बाजार में इस सप्ताह हो सकती है हलचल, दो कंपनियां करेंगी अपने शेयरों का बंटवारा

Related व्यापार Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment