Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

कब होगा शहीर शेख का हिसाब? 3 महीने में बंद हुआ था शो, 7 सालों से अटकी है पेमेंट

2 weeks ago

टीवी एक्टर शहीर शेख इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'अब होगा हिसाब' को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में 18 जून को उनकी सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हुई है, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया हैं. सीरीज में उनके किरदार और अभिनय की जमकर तारीफ हो रही हैं. हालांकि शहीर शेख अपने सीरियल को लेकर मुश्किल में है, जिसका पेमेंट उन्हें अब तक नहीं मिला है. 

7 सालों से नहीं मिला पैसा

2018 में शुरू हुआ टीवी सीरियल 'दास्तान ए मोहब्बत सलीम - अनारकली' में शहीर ने 'सलीम' का किरदार निभाया था. सीरियल की कहानी राजकुमार सलीम और अनारकली की लव स्टोरी पर थी. हालांकि 3 महीने में ही ये शो बंद हो गया. इतने साल बीतने के बाद भी शहीर को अब तक उनका हिस्सा यानी पैसा नहीं मिला है. शो के बंद होने के बाद प्रोड्यूसर ने वादा किया था कि वो इंस्टॉलमेंट में पैसे वापस कर देंगे, लेकिन 7 साल बीतने के बाद भी उन्हें उनका पैसा नहीं दिया गया. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)

ये भी पढ़ें: Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, 8.30 बजे तक 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

शो के बारे में

बता दें कि ये शो अक्टूबर 2018 में कलर्स चैनल पर शुरू हुआ था, जिसमें शहीर शेख और सोनारिका भदोरया की जोड़ी देखने को मिली थी. सीरियल में दोनों सलीम और अनारकली के किरदार में नजर आए थे, जिनकी केमिस्ट्री देखने लायक थी. वहीं अरबाज खान ने अकबर की भूमिका निभाई थी. इसके अलावा शहीर 'महाभारत', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'ये रिश्ते हैं प्यार के' और 'नव्या.. नया धड़कन नया सवाल' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं और खुद की मजबूत पहचान बना चुके हैं. वहीं बात करें सीरीज की, तो ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें शहीर शेख, मौनी रॉय, संजय कपूर, अविनाश मिश्रा, हरमन सिंघा और आशिमा वरदान जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: काम से ब्रेक लेकर परिवार संग कान्हा नेशनल पार्क पहुंचीं 'अनुपमा', सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Click here to Read More
Previous Article
हेमा मालिनी के आशियाने की दीवार पर बसी है धर्मेंद्र संग यादें, घर का हर कोना है आलीशान, देखें इनसाइड फोटोज
Next Article
काम से ब्रेक लेकर परिवार संग कान्हा नेशनल पार्क पहुंचीं 'अनुपमा', सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment