Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

जयपुर पहुंची एक्ट्रेस आलिया-शरवरी, महिला बाइकर्स के साथ ली सेल्फी:एक्ट्रेस बोलीं-फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए होती हैं, वुमन ऑरिएंटेड फिल्म जैसा कुछ नहीं होता

1 week ago

यशराज बैनर की बहुप्रतीक्षित स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी सोमवार को जयपुर पहुंचीं। जवाहर सर्किल से बड़ी संख्या में महिला बाइकर्स ने दोनों का स्वागत किया। बाइक राइड के साथ उनका काफिला मिराज सिनेमा तक पहुंचा। मिराज सिनेमा पहुंचने पर आलिया और शरवरी ने महिला बाइकर्स के साथ सेल्फी ली। इतनी बड़ी संख्या में महिला बाइकर्स को एक साथ देखकर आलिया काफी उत्साहित नजर आईं। कार्यक्रम के दौरान फिल्म 'अल्फा' का नाम बाइकर्स के साथ मिलकर बनाने की योजना थी, लेकिन दर्शकों की भीड़ के कारण सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दोनों अभिनेत्रियों को सीधे थिएटर के अंदर आयोजित मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम में ले जाया गया। जयपुर आकर शरवरी के गाल भी हो गए पिंक इंटरेक्शन के दौरान आलिया भट्ट ने हल्के-फुल्के अंदाज में शरवरी से कहा कि जयपुर आकर तुम्हारे गाल भी पिंक हो गए हैं। यह सुनते ही शरवरी मुस्कुरा उठीं और शर्माते हुए हामी भर दी। दोनों के बीच की यह प्यारी बातचीत दर्शकों को खूब पसंद आई और पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। जवाहर सर्किल पर आलिया और शरवरी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कुछ देर के लिए सुरक्षाकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। धक्का-मुक्की के दौरान एक मीडियाकर्मी का चश्मा भी टूट गया, जिससे कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि सुरक्षा टीम ने जल्द ही स्थिति को संभाल लिया। लगातार व्हिसल से नाराज हुईं आलिया थिएटर के भीतर फिल्म के टीजर और ट्रेलर की प्रस्तुति के दौरान दर्शक लगातार व्हिसल बजाते रहे। शोर इतना अधिक था कि डायलॉग स्पष्ट सुनाई नहीं दे रहे थे। इस पर आलिया भट्ट ने नाराजगी जताते हुए इवेंट टीम से सवाल किया कि दर्शकों को व्हिसल क्यों बांटी गई। मंच संचालक को भी बार-बार दर्शकों से व्हिसल बंद करने की अपील करनी पड़ी, जिसके बाद माहौल सामान्य हुआ। आलिया भट्ट ने कहा कि अल्फा 3 जुलाई को रिलीज हो रही है और हमने अपने प्रमोशन सिटी टूर की शुरुआत जयपुर से की है। यह हमारे लिए बेहद खास है। पिंक सिटी वास्तव में हैप्पी सिटी है। यहां की सकारात्मक ऊर्जा हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है और इसकी शूटिंग के दौरान कई बार चोट भी लगी, लेकिन कलाकारों का काम दर्द को भूलकर आगे बढ़ना होता है। आलिया ने कहा कि एक्शन करना बिल्कुल आसान नहीं होता। इस फिल्म के लिए हमने काफी मेहनत की है। शरवरी के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा। फिल्म में कई ऐसे गाने हैं, जो दर्शकों को बिल्कुल नए अंदाज में देखने को मिलेंगे। खासकर कश्मीर में फिल्माया गया गीत बेहद खूबसूरत है। फिल्म सिर्फ फिल्म होती है: आलिया महिला प्रधान फिल्मों को लेकर पूछे गए सवाल पर आलिया ने कहा कि फिल्म सिर्फ फिल्म होती है। उसमें मेल या फीमेल जैसी कोई बात नहीं होती। आखिरकार हमारा उद्देश्य सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करना है। अच्छी कहानी सबसे बड़ी चीज होती है। उन्होंने आगे कहा कि 'अल्फा' का टीजर और ट्रेलर अभी सिर्फ एक झलक है। हमने अभी बहुत कुछ छिपाकर रखा है। अनिल कपूर और बॉबी देओल दोनों के किरदार बेहद अलग हैं। हम चाहते हैं कि दर्शक थिएटर आएं और पूरी फिल्म देखकर सरप्राइज महसूस करें। आलिया ने बताया कि शरवरी के साथ यह उनकी पहली फिल्म है। हर फिल्म की शूटिंग के दौरान एक नया परिवार बन जाता है। रोज साथ काम करते हैं, मस्ती भी करते हैं और सीखते भी हैं। इस फिल्म में हम सभी निर्देशक के विजन के अनुसार काम कर रहे थे। उनका मकसद था कि दर्शकों को कुछ बिल्कुल नया और बड़े पर्दे पर भरपूर मनोरंजन मिले। अनिल कपूर सर और बॉबी देओल सर जैसे कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा। कई साल की मेहनत का फल अब मिल रहा है: शरवरी शरवरी ने कहा कि यह समय उनके करियर का सबसे खास दौर है। इस दिन तक पहुंचने में कई साल लग गए। मेरी फिल्मों को दर्शकों ने हमेशा प्यार दिया है। हाल ही में रिलीज हुई 'मैं वापस आऊंगा' को भी लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके लिए मैं दर्शकों की दिल से आभारी हूं। उन्होंने बताया कि 'अल्फा' में उनका किरदार दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। मैं इतना ही कहूंगी कि थिएटर में दर्शकों को बहुत मजा आने वाला है। शरवरी ने कहा कि आलिया भट्ट, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए किसी अभिनय विद्यालय से कम नहीं था। हर कलाकार से कुछ न कुछ सीखने को मिला। यही अनुभव मेरे पूरे करियर में काम आएगा। जयपुर के स्वागत से अभिभूत शरवरी ने कहा कि यहां के लोगों ने हमें जो प्यार और ऊर्जा दी है, उसी ऊर्जा के साथ अब हम फिल्म के प्रमोशन को आगे बढ़ाएंगे।
Click here to Read More
Previous Article
एक्ट्रेस कृषि थापंदा के अपार्टमेंट में बिजनेसमैन ने की आत्महत्या:एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हाथ जोड़ती हूं, अटकलें न लगाएं, मौत को कहानी मत बनाओ
Next Article
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला परिवार के साथ पहुंचीं पिंकसिटी:रामबाग पैलेस में शादी समारोह में होंगी शामिल, बोलीं- जयपुर से मेरा खास लगाव

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment