Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

जय भानुशाली के अफेयर की अफवाहों पर भड़कीं आरती सिंह:तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस के साथ कॉन्सर्ट में पहुंचे थे, आरती बोलीं- उसकी राखी बहन है

5 months ago

पॉपुलर एक्टर जय भानुशाली इन दिनों तलाक की खबरों से सुर्खियों में हैं। हाल ही में जय को बिस्मिल कॉन्सर्ट में स्पॉट किया गया। उनके साथ एक महिला भी स्पॉट की गईं, जिसके बाद वीडियो को ये कहते हुए पोस्ट किया गया कि जय भानुशाली, मिस्ट्री गर्ल के साथ कॉन्सर्ट में पहुंचे थे। हालांकि मिस्ट्री गर्ल कही जा रहीं महिला कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस माइशा अय्यर हैं। जय भानुशाली और माइशा अय्यर पर इस तरह के दावे किए जाने पर अब एक्ट्रेस आरती सिंह भड़क गईं। इंस्टाग्राम पर एक न्यूज आउटलेट के अकाउंट से जय भानुशाली और माइशा का कॉन्सर्ट एंजॉय करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसके साथ लिखा था, 'तलाक की खबरों के बीच जय भानुशाली को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया।' इस वीडियो पर आरती सिंह ने भड़कते हुए कमेंट कर लिखा, 'तुम लोग कुछ भी लिखते हो, ये उसकी राखी बहन है। अपने फैक्ट्स चैक कर लो।' आरती सिंह के अलावा भी कई सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो और इसके कैप्शन की जमकर आलोचना कर रहे हैं। बता दें कि माइशा अय्यर, बिग बॉस 16 का हिस्सा रह चुकी हैं। इस कॉन्सर्ट में माइशा और जय भानुशाली के अलावा आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, आकांक्षा पुरी समेत कई सेलेब्स मौजूद थे। तलाक की खबरों से चर्चा में हैं जय भानुशाली लंबे समय से माही विज और जय भानुशाली की तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। बीते महीने रिपोर्ट्स रहीं कि दोनों के तलाक की प्रोसेस जारी है और अब दोनों बेटी तारा की कस्टडी पर फैसला कर रहे हैं। इसी बीच माही विज ने अपने यूट्यूब व्लॉग में तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया, हालांकि उन्होंने ये साफ नहीं किया कि वो तलाक ले रही हैं या नहीं।
Click here to Read More
Previous Article
40 किलो वजन घटा, लड़की ने प्रपोज किया:आशीष चंचलानी ने कहा- दिल टूटने पर खुद को बदलने का मोटिवेशन मिला, SRK ने बदली लाइफ
Next Article
टीवी एक्टर अनुज सचदेवा पर हमला:सोसाइटी में रहनेवाले शख्स ने जान से मारने की धमकी भी दी, वीडियो में रिकॉर्ड हुई मारपीट

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment