Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'जेठालाल' संग बनता है मीम तो ऐसा होता है 'बबीता जी' का रिएक्शन, सेट की ये सच्चाई आई सामने

4 months ago

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की तरह दर्शक इसके सभी कैरेक्टर को भी खूब पसंद करते हैं.जेठालाल और बबीता जी की जोड़ी उन्हीं में से एक है,जिन्हें लेकर काफी मीम्सबनती है और वीडियोज बनाए जाते हैं.किसी भी सेलेब का सोशल मीडिया पोस्ट हो या आम जनता का पोस्ट तो जेठालाल या फिर बबीता जी की मीम्स ही नजर आते हैं.

फैंस को जेठालाल और बबीता जी की जोड़ी खूब पसंद आती है. शो में बबीता जी की भूमिका निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने अब इस बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने जेठालाल और बबीता जी पर बनने वाली फनी मीम्स पर मजेदार बातें बताईं. मुनमुन दत्ता ने ये भी बताया कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर वो और दिलीप जोशी जब साथ में कोई सीन पढ़ रहे होते हैं तो कैसे उसे इम्प्रोवाइज करते हैं और एकदम अलग लेवल पर ले जाते हैं.

मुनमुन दत्ता ने बताई सेट की बातें

मुनमुन ने कहा कि अगर बीटीएस वीडियो और फोटोज शेयर किए जाएं तो दर्शक उसे देखकर पागल हो जाएंगे. वो कमाल के हैं.रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बात करते हुए मुनमुन दत्ता ने कहा,'बहुत सारी चीजें मैं भूल गई हूं, 17 साल हो गए हैं. कितने सारे सीन किये हैं हमने.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

अरे बहुत, मजेदार होते हैं. मैं तो कितनी बार बोलती हूं कि बीटीएस कभी रिलीज किया ना शो का, ये क्रेज है.इतने पल हमारे होते हैं.समझ लो हम कोई सीन करने वाले हैं, उसके पहले हम सीन रीडिंग करते हैं.जब हम एक साथ एक सीन पढ़ रहे होते हैं तो उसमें हम कुछ अपना डाल देते हैं और उसे एक अलग ही टेनजेंट पर ले जाते हैं.

मुनमुन दत्ता ने फिर,'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'के सबसे पॉपुलर भूतनी वाले ट्रैक के बारे में बात की. वो बोलीं,'कलाकारों और क्रू ने कई दिनों तक शूटिंग की और रात में भी शूटिंग की. भूतनी वाला ट्रैक सबसे पॉपुलर ट्रैक्स में से एक रहा है. ये सीक्वेंस बहुत पॉपुलर हुआ. मुझे याद है कि हमने काफी देर काफी देर तक शूटिंग की और रात में भी शूटिंग की. बहुत मजा आया. 

ये भी पढ़ें:-2016 फोटो ट्रेंड समझिए: आलिया भट्ट सहित सेलेब्स क्यों पोस्ट कर रहे हैं थ्रोबैक तस्वीरें

Click here to Read More
Previous Article
सना खान ने आखिर क्यों की थी गुपचुप शादी, खुद इस राज से उठाया पर्दा, बताई ऐसी बात जिसे जानकर हो जाएंगे हैरान
Next Article
Harshvardhan Rane की वजह से चल गई Ek Deewane Ki Deewaniyat! | Shaad Randhawa Interview

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment