Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

जीतकर भी हार गया पाकिस्तान, श्रीलंकाई कप्तान ने छीना सेमीफाइनल का चांस, न्यूजीलैंड ने किया क्वालीफाई

2 months ago

Pakistan Eliminated T20 World Cup: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हरा दिया है. श्रीलंका पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुका था, जो इस मैच को जीत तो नहीं पाया लेकिन पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने से जरूर रोक लिया. पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए थे. पाकिस्तान को सुनिश्चित करना था कि श्रीलंका को 147 रनों पर रोके, लेकिन श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने ऐसा बवाल मचाया कि सेमीफाइनल के सारे समीकरण धरे के धरे रह गए.

पाकिस्तान बाहर, न्यूजीलैंड अंदर

पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण कुछ ऐसा था कि उसे कम से कम 65 रनों से जीत दर्ज करनी थी. इसलिए पाक टीम को सुनिश्चित करना था कि श्रीलंका 147 रनों से आगे ना बढ़ पाए. एक समय श्रीलंका ने पहले 2 विकेट जल्दी खो दिए थे, लेकिन पहले पवन रत्नायके का अर्धशतक आया, जिन्होंने 37 गेंद में 58 रनों की पारी खेली.

चूंकि पाकिस्तान, श्रीलंका को 147 रन के भीतर रोकने में नाकामयाब रहा, इसलिए वह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. दूसरी ओर नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड ने अंतिम-4 में जगह बना ली है.

दासुन शनाका ने छीनी जीत

पाकिस्तान के लिए एक समय उम्मीद बनी हुई थी कि वह श्रीलंका को 147 रनों के भीतर रोक सकता है, लेकिन कप्तान दासुन शनाका की 76 रनों की तूफानी पारी ने पाकिस्तान की सारी उम्मीदों को समाप्त कर दिया था. शनाका ने 31 गेंद में 76 रन बनाए और इस दौरान 2 चौके और 8 छक्के लगाए.

अंतिम ओवर में श्रीलंका को 28 रनों की जरूरत थी. सामने शाहीन अफरीदी गेंदबाजी कर रहे थे, जिन्होंने पहली 5 गेंदों पर 22 रन दे दिए थे. नतीजन श्रीलंका को अंतिम गेंद पर एक छक्का चाहिए था. अफरीदी ने बिल्कुल वाइड लाइन के करीब यॉर्कर गेंद फेंकी, जिसे वाइड समझकर शनाका ने खाली जाने दिया. इस तरह श्रीलंका को 5 रनों की हार मिली

Click here to Read More
Previous Article
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बराबर प्वाइंट्स, फिर क्यों सेमीफाइनल में नहीं गई सलमान आगा की टीम? जानें नियम
Next Article
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment