Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

जान्हवी की आलोचना करने के आरोप पर बोले ध्रुव राठी:आरोप- एक्ट्रेस की बांग्लादेशी हिंदुओं के सपोर्ट वाली पोस्ट की आलोचना की, कहा- किसी से नहीं डरता

5 months ago

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर पहली एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ हो रही बर्बरता के खिलाफ आवाज उठाई और सोशल मीडिया पर खुलकर इसकी कड़ी निंदा की। इसके ठीक आधे घंटे बाद पॉपुलर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने जान्हवी कपूर से जुड़ी एक वीडियो शेयर की। ध्रुव ने वीडियो में बॉलीवुड सेलेब्स की प्लास्टिक सर्जरी पर बात की थी, हालांकि उन पर आरोप लगे कि उन्होंने जान्हवी कपूर की बांग्लादेश से जुड़ी पोस्ट की आलोचना की थी। अब विवाद होने के बाद ध्रुव राठी ने मामले पर सफाई दी है। ध्रुव राठी ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो एक सोशल मीडिया यूजर का कमेंट पढ़ते हैं, जिसमें लिखा था, जागो हिंदू, जान्हवी कपूर ने बांग्लादेशी हिंदू के लिए पोस्ट की और ध्रुव राठी ने उनकी खूबसूरती पर सवाल उठाते हुए वीडियो पोस्ट की है। ये पढ़ते हुए ध्रुव राठी ने कहा, 'भगवान ने दिमाग दिया है, क्यों यूज नहीं करते। बीजेपी IT सेल वाले जो पोस्ट डालते रहेंगे, तुम उस पर अंधाधुन यकीन करते रहोगे। पहली चीज तो ये कि जिस दिन जान्हवी कपूर ने पोस्ट डाली, उसी दिन आधे घंटे में मैंने वीडियो डाल दी। क्या है लॉजिकली मुमकिन है कि मैं एक ही दिन के अंदर आधे घंटे का वीडियो रिसर्च करके, शूट करके, एडिट करके डाल दूं। दूसरा मैंने खुद बांग्लादेशी हिंदुओं पर रील बनाई, तो मैं उस चीज को लेकर क्यों (जान्हवी कपूर को) क्रिटिसाइज करूंगा।' आगे ध्रुव राठी ने कहा, देखो, 'मैं तुम लोगों की तरह नहीं हूं, कि इधर-उधर से घूमकर इनडायरेक्टली किसी को क्रिटिसाइज नहीं करता। मैं जो बोलना होता है मुंह पर बोलता हूं। न मैं तुम्हारे पॉपा (जैसा ध्रुव नरेंद्र मोदी के लिए कहते हैं) से डरता हूं, न मैं किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से डरता हूं। जो बोलना होता है मैं खुलकर सीधा उनके मुंह पर बोलता हूं। तीसरी सबसे इंट्रेस्टिंग बात ये है कि मेरा पूरा वीडियो प्लास्टिक सर्जरी पर है कि उसका क्या इम्पैक्ट पड़ता है सोसाइटी में। पूरे वीडियो में मैंने जान्हवी कपूर से कोई सवाल नहीं किया। इस वीडियो में क्वेश्चन कहां है। किसी तीसरे बंदे ने क्या लिखा है, उस पर यकीन करने से पहले एक बार खुद तो वेरिफाई कर लो।' जान्हवी कपूर को यूट्यूब वीडियो के थंबनेल में डालने का कारण बताते हुए ध्रुव राठी ने कहा है, 'जान्हवी को इसलिए थंबनेल में डाला क्योंकि आज की जितनी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने एडमिट किया है कि प्लास्टिक सर्जरी करवाई है, उनमें जान्हवी कपूर सबसे फेमस हैं।' विवाद होने के बाद ध्रुव राठी के यूट्यूब वीडियो का थंबनेल बदल गया था। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विवाद के बाद उन्होंने ये बदलाव किया है। इस पर ध्रुव ने साफ किया है कि हर वीडियो के मल्टीपल थंबनेल होते हैं, जो खुद बदलते रहते हैं। उन्होंने ये खुद नहीं किया है। क्या थी जान्हवी कपूर की पोस्ट? बांग्लादेश में 18 दिसंबर की रात हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस पर भड़कते हुए जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, दीपू चंद्र दास, बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह बर्बर है। यह सीधा-सीधा नरसंहार है और यह कोई अकेली घटना नहीं है। अगर आप इस अमानवीय सार्वजनिक लिंचिंग के बारे में नहीं जानते, तो इसके बारे में पढ़िए, वीडियो देखिए, सवाल पूछिए। और अगर यह सब देखने-समझने के बाद भी आपके भीतर कोई गुस्सा नहीं है, तो समझ लीजिए कि यही किस्म की पाखंडपूर्ण सोच हमें पता भी नहीं चलने देगी और हमें भीतर से खत्म कर देगी। आगे उन्होंने लिखा था, हम दुनिया के किसी और कोने में हो रही घटनाओं पर आधा-अधूरा रोना रोते रहते हैं, जबकि हमारे अपने भाई-बहन जिंदा जला दिए जा रहे हैं। सांप्रदायिक भेदभाव और उग्रवाद, चाहे हम इसके शिकार हों या अपराधी, हर रूप में सामने लाकर उसकी निंदा की जानी चाहिए, इससे पहले कि हम अपनी इंसानियत ही भूल जाएं। हम ऐसे मोहरे बन चुके हैं, जो मानते हैं कि हम किसी अदृश्य रेखा के एक या दूसरे तरफ खड़े हैं। इसे पहचानिए।
Click here to Read More
Previous Article
बॉलीवुड के इतिहास की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनी धुरंधर:वर्ल्डवाइड कलेक्शन हुआ 1029 करोड़, जल्द तोड़ सकती है शाहरुख की पठान का रिकॉर्ड
Next Article
सलमान खान का ग्रैंड बर्थडे बैश:साउथ स्टार रामचरण समेत शिल्पा-राज भी पहुंचे, सलमान ने तेज रफ्तार में चलाई ई-साइकिल, पीछे दौड़ पड़े पैपराजी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment