Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

जेमिनी का नया ‘डिजिटल अवतार:कैमरे के सामने आए बिना बनेंगे आपके वीडियो; जाने कैसे उपयोग करें

4 months ago

5

0

गूगल जेमिनी ने अब एक नया ‘डिजिटल अवतार’ फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अपना एक डिजिटल क्लोन तैयार कर सकते हैं। यह क्लोन जेमिनी द्वारा तैयार किए गए किसी भी वीडियो में मुख्य किरदार की भूमिका निभा सकता है। यह नया फीचर गूगल के ‘जेमिनी ओम्नी’ मॉडल पर आधारित है। यह नया फीचर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए मददगार हो सकता है, क्योंकि वे इससे अपने नए-नए वीडियो बना सकेंगे। यह वैश्विक स्तर पर सभी जेमिनी प्रो यूजर्स के लिए उपलब्ध है। जानें इसे बनाने की पूरी प्रक्रिया। ट्यूटोरियल- जेमिनी में डिजिटल अवतार बनाने की प्रक्रिया gemini.google.com वेबसाइट खोलकर नीचे दिए गए ‘+’ (प्लस) बटन पर क्लिक करें। - वहां उपलब्ध ‘More Uploads’ पर कर्सर ले जाएं और ‘Avatar’ पर क्लिक करें। - इसके बाद स्क्रीन पर एक क्यूआर दिखाई देगा, जिसे मोबाइल फोन से स्कैन करना होगा। - स्कैन करते ही मोबाइल पर चेहरा रिकॉर्ड करने का एक पेज खुलेगा। यहां यूजर्स को कुछ चुनिंदा नंबर्स बोलने और चेहरे को अलग-अलग एंगल्स से दिखाने के लिए कहा जाता है, ताकि सिस्टम चेहरे का सटीक डिजिटल मॉडल तैयार कर सके। - प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह अवतार यूजर्स के जीमेल यूजरनेम के नाम से सेव हो जाता है। उपयोग - यूजर्स इस तरह से बनाएं अपने डिजिटल क्लोन डिजिटल अवतार तैयार होने के बाद इसका उपयोग करने के लिए जेमिनी के प्रॉम्ट बॉक्स में जाकर ‘@’ के साथ अपना यूजरनेम लिखना है। - यदि किसी यूजर्स की ईमेल आईडी aryan@gmail.com है, तो उसका यूजरनेम @aryan होगा। वीडियो बनाने के लिए आपको अंग्रेजी में प्रोॅम्प्ट देना है और इसमें यूजरनेम जोड़ना होगा। जैसे- लंदन की सड़कों पर घूमते हुए @aryan का एक वीडियो बनाएं। - जेमिनी केवल सिंगल ह्यूमन कैरेक्टर को ही सपोर्ट करता है, यानी वीडियो में एक समय पर एक ही अवतार का उपयोग किया जा सकता है। ऑफर्स की मदद से ऐसे मिलेगा फ्री एक्सेस यह फीचर पूरी तरह से मुफ्त नहीं है। यह केवल गूगल के ‘एआई प्रो’ या ‘अल्ट्रा’ टियर के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जिसकी भारत में मासिक फीस लगभग 1,950 रुपए है। हालांकि, भारत में टेलीकॉम ऑपरेटर्स की मदद से फ्री एक्सेस मिल सकता है। रिलायंस जियो - सभी ग्राहकों को 18 महीने के लिए जेमिनी एआई प्रो का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जा रहा है। इसे माय जियो में एक्टिवेट करें। भारती एयरटेल - एयरटेल अपने पोस्टपेड यूजर्स को 6 महीने के लिए यह सेवा मुफ्त दे रहा है। वीडियो व्लॉग बना सकेंगे यूजर्स - आने वाले समय में वीडियो कॉल्स में भी हमारी जगह हमारे डिजिटल अवतार दिखाई दे सकते हैं, जैसा कि एपल अपने विजन प्रो में पहले ही दिखा चुका है। लोग एआई व्लॉग भी बना सकेंगे।
Click here to Read More
Previous Article
गर्मी बढ़ी तो फोन भी खतरे में:हीटवेव का असर फोन पर भी; जानिए बचाव के तरीके
Next Article
भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी डिजिटल इकॉनोमी:जर्मनी, फ्रांस, जापान और कनाडा से आगे; एआई इंडेक्स में चौथा स्थान

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment