Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

जेमिमा रोड्रिग्स ने रचा इतिहास, मैच के बाद चर्चा में आया पुराना जिमखाना विवाद, जानिए क्या है

7 months ago

भारत की जीत में अहम रोल निभाने वाली जेमिमा रोड्रिग्स मैच के बाद अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. उनके इस बयान के बाद एक पुराने विवाद ने जोर पकड़ लिया है. आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में जेमिमा ने 127 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को 339 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दिलाई. यह महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रनचेज रहा. मैच के बाद इंटरव्यू में उन्होंने अपनी आस्था को लेकर एक बात कही.

जेमिमा का बयान

जेमिमा की इस पारी ने उन्हें इतिहास के पन्नों में दर्ज कर दिया है. वह वर्ल्ड कप नॉकआउट में रनचेज के दौरान शतक लगाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी (मेंस और विमेंस दोनों में) बन गईं. मैच के बाद जब वह पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पहुंचीं, तो उन्होंने अपने भरोसे और आस्था की बात कही. उन्होंने कहा, "अंत में मैं बस बाइबल की वो बात याद कर रही थी ‘चुपचाप खड़े रहो और खुदा मेरे लिए लड़ेगा."

पुराना विवाद फिर सुर्खियों में

जेमिमा के इस बयान के बाद एक पुराना विवाद दोबारा चर्चा में आ गया है. यह मामला अक्टूबर 2024 का है, जब मुंबई के प्रतिष्ठित खार जिमखाना क्लब ने जेमिमा की मानद सदस्यता (Honorary Membership) रद्द कर दी थी. वजह थी, उनके पिता इवॉन रोड्रिग्स पर क्लब परिसर में अनधिकृत धार्मिक सभाएं आयोजित करने के आरोप.

रिपोर्ट्स के मुताबिक,क्लब की वार्षिक आम सभा में यह मामला उठा था. बैठक में कई सदस्यों ने शिकायत की थी कि इवॉन रोड्रिग्स ने ब्रदर मैनुअल मिनिस्ट्रीज के बैनर तले 18 महीनों में करीब 35 बार धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए थे. क्लब के नियमों के अनुसार, परिसर में किसी भी धार्मिक या राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति नही है.

इवॉन रोड्रिग्स ने दी थी सफाई

जेमिमा के पिता इवॉन रोड्रिग्स ने बाद में सोशल मीडिया पर एक विस्तृत बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने जो भी प्रार्थना सभाएं की, वो पूरी तरह क्लब के पदाधिकारियों की जानकारी में थी. उन्होंने लिखा, “हमने अप्रैल 2023 से एक वर्ष के दौरान कुछ मौकों पर प्रार्थना सभाएं आयोजित की थी, लेकिन यह सब क्लब की जानकारी में हुआ. इन सभाओं में किसी भी तरह के धर्मांतरण की बात पूरी तरह झूठी और निराधार है.”

उन्होंने आगे कहा, “जब हमें सभाएं बंद करने को कहा गया, हमने तुरंत क्लब का निर्णय मान लिया था. हमने सभी बकाया शुल्क चुका दिए थे. हम ईमानदारी से काम करने वाले लोग है. हम कानून का पूरी तरह से पालन करते हैं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मीडिया में झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं. हम सिर्फ सभी के लिए भलाई की कामना करते हैं.” 

Click here to Read More
Previous Article
भारत की जीत पर विराट कोहली का आया रिएक्शन, ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को हराने पर जेमिमा की जमकर तारीफ
Next Article
IND vs AUS 2nd T20: पहले कैनबरा, अब मेलबर्न में भी बरस सकती है बारिश! क्या फिर रद्द होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबला?

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment