Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

जालंधर में एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को बॉयफ्रेंड का सरप्राइज:6 घंटे ड्राइव कर शूटिंग सेट पर पहुंचे अली गोनी, अभिनेत्री बोलीं- बेस्ट दिवाली एवर

7 months ago

बॉलीवुड-पॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री जैस्मिन भसीन इस समय जालंधर में अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। पिछले कुछ समय से शहर में रह रही जैस्मिन ने इस बार दिवाली अपने काम और शूटिंग के बीच मनाई, लेकिन उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी ने उन्हें एक बेहद खास सरप्राइज दिया। जैस्मिन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में बताया कि वह घर से दूर होने के कारण इस बार शुरुआत में उदास थीं, लेकिन अली गोनी और उनके परिवार ने उन्हें जालंधर पहुंचकर सरप्राइज दिया। अली और उनके परिवार ने करीब 6 घंटे की लंबी ड्राइव कर जैस्मिन तक पहुंचकर उनकी दिवाली को यादगार बना दिया। जालंधर के एक निजी कॉलेज में शूटिंग बता दें कि जैस्मिन की शूटिंग इस वक्त जालंधर के एक निजी कॉलेज में चल रही है और वह शहर के ही एक होटल में रुकी हुईं हैं। हालांकि ये अभी स्पष्ट नहीं है कि जैस्मिन किस फिल्म की शूटिंग के लिए जालंधर में हैं और किस डायरेक्टर के साथ काम कर रहीं हैं। पढ़ें जैस्मिन ने पोस्ट में क्या लिखा... अली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अली गोनी द्वारा खुद इसकी जानकारी साझा की गई कि वह जालंधर में जैस्मिन से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर कुछ तस्वीरें में शेयर कीं और लिखा कि दिवाली पर सेट पर उन्हें सरप्राइज करना बहुत ही खुशी देने वाला था। 6 घंटे ड्राइव करके जालंधर आना पूरी तरह से वर्थ (लाभदायक) था।
Click here to Read More
Previous Article
दोस्तों ने रुपए दिए, घर से भागकर मुंबई गए असरानी:जयपुर में काम किया, अजमेर में कहा था- सिंधी ने कभी भी भीख नहीं मांगी
Next Article
जावेद अख्तर की दीवाली पार्टी में पहुंचे सेलेब्स:तब्बू का दिखा ट्रेडिशनल अवतार, अली-ऋचा ने की ट्विनिंग, फरहान अख्तर पत्नी के साथ बने पार्टी का हिस्सा

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment