Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

जालंधर में आज बॉडी बिल्डर घुम्मन का अंतिम संस्कार:अमृतसर में ऑपरेशन के वक्त 2 हार्ट अटैक आए, मंत्री भगत बोले- जांच करवाई जाएगी

9 months ago

पंजाब के जालंधर में आज शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। गुरुवार को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 2 हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया था। इस दौरान डॉक्टरों की दोस्तों के साथ बहस भी हुई। दोस्त अनिल गिल ने कहा कि एक दम से घुम्मन की बॉडी नीली कैसे पड़ गई, इसकी जांच होनी चाहिए। इसके बाद उनकी डेडबॉडी को जालंधर स्थित घर लाया गया। इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ी। एक्सरसाइज के वक्त नस दब गई थी वरिंदर घुम्मन जालंधर के मॉडल हाउस स्थित अपने जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी अचानक उनके कंधे की नस दब गई। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भतीजे ने कहा- ताया का डोला बंप कर रहा था वरिंदर घुम्मन के भतीजे हरमनजीत सिंह ने बताया था कि ताया का डोला बंप कर रहा था, इसलिए वह मसल्स का ऑपरेशन करवाने अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल गए थे। साथ ही, उनके मैनेजर यादविंदर सिंह, जो उस समय दुबई में थे, ने कहा था कि वरिंदर पिछले कुछ समय से दर्द की शिकायत कर रहे थे और हाल ही में भी उन्होंने दर्द के बारे में बताया था। मंत्री बोले- जांच करवाई जाएगी घुम्मन के घर शोक जताने पहुंचे मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि घुम्मन की मौत के पीछे जो भी कारण होंगे, उनकी जांच करवाई जाएगी। जो भी कसूरवार पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने CM भगवंत मान से भी इस संबंध में बात की है। गुरदासपुर के तलवंडी में जन्म, फिर जालंधर आ गए घुम्मन की उम्र करीब 43 साल थी। उनका जन्म 28 दिसंबर 1982 को गुरदासपुर के तलवंडी में हुआ था। 200 हजार में वह जालंधर आए थे। इसके बाद लायलपुर खालसा कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की। वह प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर और एक्टर थे। घुम्मन ने बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के साथ टाइगर थ्री में काम किया। इसके साथ मिस्टर इंडिया भी रहे। माता-भाई की मौत हो चुकी, 3 बच्चे घुम्मन की माता की मौत हो चुकी है। वहीं भाई की मार्च 2010 में डेथ हुई थी। परिवार में दादी, पिता, पत्नी और 3 बच्चे हैं। बेटी बड़ी है, जबकि बेटे छोटे हैं। सोशल मीडिया पर लिखा था- किस्मत पर किसी का जोर नहीं उन्होंने 6 दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा था- किस्मत में लिखे पर किसी का जोर नहीं। आदमी कुछ और सोचता है और भगवान कुछ और। वरिंदर सिंह घुम्मन के PHOTOS...
Click here to Read More
Previous Article
घर में यूज के लिए लेना है वाई-फाई कनेक्शन? जानिये कितनी होनी चाहिए स्पीड
Next Article
कल्कि और स्पिरिट कंट्रोवर्सी पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी:बोलीं- 'सालों से मेल सुपरस्टार 8 घंटे काम कर रहे लेकिन मुझे टारगेट किया गया'

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment