Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

जल्द आ रहा 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3', फिर दिखेंगे जन्नत जुबैर, कृष्णा अभिषेक समेत ये सितारे

7 months ago

टीवी के पॉपुलर कॉमेडी–कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स' की वापसी होने वाली है. कलर्स ने दिवाली के मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया है. अब 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' के अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस के बीच क्रेज बढ़ते देखा जा सकता है. शो में एक बार फिर पुराने कंटेस्टेंट्स लौटने वाले हैं. 

कलर्स टीवी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है कि 'लाफ्टर शेफ्स' अपने ब्रांड न्यू सीजन के साथ टेलीविजन स्क्रीन्स पर वापसी करने वाला है. इस ऑफिशियल अनाउंसमेंट ने फैंस की दिवाली को और भी खास बना दिया है. लेकिन इस बार का सीजन पिछले दो सीजंस से काफी ज्यादा ग्रैंड और काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है.

'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' में क्या कुछ होगा खास? 
द इंडियन एक्सप्रेस ने चैनल का हवाला देते हुए बताया कि शो में ओजी पार्टिसिपेंट्स की वापसी होगी जिसमें कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ अली गोनी और जन्नत जुबैर का भी नाम शामिल हैं. इसके साथ सीजन 1 और सीजन 2 के कुछ पुराने कंटेस्टेंट भी शो का हिस्सा बनेंगे. तीसरे सीजन को और भी एंगेजिंग और एंटरटेनिंग बनाने के लिए 3-4 नए आर्टिस्ट्स की भी एंट्री होने वाली है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


टीवी स्क्रीन पर कब दस्तक देगा 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3'?

रिपोर्ट की मानें तो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' कलर्स की पॉपुलर रिएलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' को रिप्लेस करने वाला है. खबरें ये भी है कि 'पति पत्नी और पंगा' के कुछ आर्टिस्ट इस शो को जॉइन करेंगे. बता दें कि 'लाफ्टर शेफ्स' को बतौर फिलर रिलीज किया गया था इसलिए सीजन 1 में कोई विनर सामने नहीं आया लेकिन सीजन 2 के विनर ट्रॉफी एल्विश यादव और करण कुंद्रा ने उठाई थी. 'लाफ्टर शेफ्स' के लगातार दो सीजन के सक्सेस के बाद भारती सिंह के कॉमेडी कुकिंग शो के तीसरे सीजन का प्रीमियर 2025 के आखिर या अगले साल की शुरुआत में होगा.

Click here to Read More
Previous Article
धीरज धूपर की वाइफ की 10 तस्वीरें, ग्लैमर और खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस को देती हैं मात
Next Article
राखी सावंत से शादी करेंगे अभिषेक कुमार? 'बिग बॉस 17' फेम एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment