Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

जुबीन गर्ग मौत मामला, जांच प्रक्रिया से सरकार पर सवाल:20 दिन बाद भी नहीं दिखा रहे सिंगर की दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

9 months ago

असम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की संदिग्ध मौत की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है। करीब 40 हजार गाने गा चुके जुबीन 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान समुद्र में डूब गए थे। पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया, लेकिन अब जबरन डुबोने, जहर देने और आर्थिक साजिश के आरोपों ने केस को जटिल बना दिया है। 23 सितंबर को CM हिमंत बिस्वा सरमा के निर्देश पर गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में दूसरा पोस्टमॉर्टम कराया गया, मगर 17 दिन बाद भी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई। इससे कई संदेह गहराए हैं। सीएम का कहना है कि रिपोर्ट सार्वजनिक करने से यह ‘कानूनी रूप से अमान्य’ हो जाएगी। जुबीन डेथ केस में अब तक क्या हुआ जुबीन की मौत के मामले में सीआईडी अफसरों वाली एसआईटी ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें सह गायिका अमृतप्रभा महंत, नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत, मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, बैंड के ड्रम मास्टर शेखर ज्योति गोस्वामी और जुबीन के चचेरे भाई व डीएसपी संदीप गर्ग शामिल हैं। ये पांचों 19 सितंबर को जुबीन के साथ सिंगापुर में थे। उस वक्त जुबीन नाव में इन पांचों समेत 17 लोगों के साथ सवार थे। वे सवाल जिनसे जांच प्रक्रिया उलझी... SIT ने अब तक 60 से ज्यादा FIR दर्ज कीं स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने बताया कि जुबीन की मौत के मामले में अब तक राज्य में 10 लोगों के खिलाफ 60 से ज्यादा FIR दर्ज की गई हैं। स्पेशल DGP गुप्ता ने बताया कि सिंगापुर में की गई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्रोटोकॉल के अनुसार परिवार को दी जाएगी। सिंगापुर की जांच टीम ने भी काम किया। उन्होंने परिवार से संपर्क भी किया। वहीं, गुवाहाटी में किए गए दूसरे पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है। विसरा सैंपल को डिटेल जांच के लिए दिल्ली के सेंट्रल फोरेंसिक लैब भेजा गया है। गुप्ता ने कहा कि विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार और हमारे पास उपलब्ध हो जाएगी। मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमॉर्टम के दौरान शरीर के आंतरिक अंगों जैसे आंत, लिवर, किडनी से लिए जाने वाले नमूने विसरा सैंपल (Viscera sample) कहलाते हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा था कि हमें आरोपियों के खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं। इसलिए आगे जांच के लिए उनकी गिरफ्तारी जरूरी थी। SIT सूत्रों के मुताबिक, वीडियो में गोस्वामी गर्ग के बहुत करीब तैरते दिखाई दिए, जबकि अमृतप्रभा ने पूरी घटना को अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया था। जुबीन ने 38 हजार गाने गाए थे जुबीन का जन्म 18 नवंबर 1972 को असम के तिनसुकिया जिले में हुआ था। वे असमिया और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गायक, संगीतकार, गीतकार, एक्टर और डायरेक्टर रहे। उन्होंने असमिया, हिंदी, बांग्ला और अंग्रेजी भाषा में गाने गाए हैं। इसके अलावा सिंगर ने बिष्णुप्रिया मणिपुरी, आदि, बोरो, अंग्रेजी, गोलपारिया, कन्नड़, कार्बी, खासी, मलयालम, मराठी, मिसिंग, नेपाली, उड़िया, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु, तिवा सहित 40 भाषाओं और बोलियों में 38 हजार से ज्यादा गाने गए। जुबीन असम के हाईएस्ट पेड सिंगर थे। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें... जुबीन गर्ग केस में SIT का बड़ा खुलासा: सिंगर के बॉडीगार्ड्स के खातों में 1 करोड़ का लेनदेन, असम CM ने जांच की मांग की सिंगर जुबीन गर्ग मौत मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की चल रही जांच में नया खुलासा हुआ है। एसआईटी ने जांच के दौरान सिंगर के दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) के खातों में लगभग 1 करोड़ रुपए का नकद लेनदेन पाया है। सिक्योरिटी गार्ड के बैंक खातों में करीब ₹1 करोड़ रुपए की संदिग्ध लेन-देन के खुलासे के बाद पुलिस अब मनी ट्रेल और संभावित साजिश के एंगल से जांच आगे बढ़ा रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आधिकारिक तौर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग से मामले के वित्तीय पहलू की जांच करने का अनुरोध किया है। पढ़ें पूरी खबर...
Click here to Read More
Previous Article
इस हफ्ते सैमसंग-वीवो सहित 4 मोबाइल लॉन्च होंगे:50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सहित एमोलेड स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे
Next Article
सपना चौधरी बोलीं- हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि का विरोध बेतुका:कहा-पवन सिंह से मेरा अनुभव अच्छा; भोजपुरी स्टार ने अंजलि को मंच पर छुआ था

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment