Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

IPL 2026 RCB vs LSG: 29 गेंद पहले जीती बेंगलुरु, घर पर पहली बार लखनऊ को हराया; गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का हिट शो

1 month ago

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया है. लखनऊ ने पहले खेलने के बाद सिर्फ 146 रन बनाए थे. जवाब में आरसीबी ने 29 गेंद पहले 5 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. इस जीत के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है. एम चिन्नास्वामी में यानी घर पर आरसीबी ने पहली बार लखनऊ को हराया है. आरसीबी के लिए गेंदबाजी में रसिख डार सलाम (4 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (3 विकेट) ने कहर ढाया तो बल्लेबाजी में विराट कोहली (34 गेंद में 49 रन), जितेश शर्मा (9 गेंद में 23 रन) और रजत पाटीदार (13 गेंद में 27 रन) हिट रहे. अंत में टिम डेविड (8 गेंद 14 रन) और रोमारियो शेफर्ड (8 गेंद 14 रन) नाबाद लौटे.

मैच में बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी लखनऊ 20 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे मिचेल मार्श ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 32 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 40 रन स्कोर किए. इसके अलावा मुकुल चौधरी ने 39 रनों की और आयुष बडोनी ने 38 रनों की पारी खेली. टीम के लिए मैदान पर उतरे 11 बल्लेबाजों में 7 तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. इस दौरान बेंगलुरु के लिए रसिख और भुवनेश्वर के अलावा क्रुणाल पांड्या ने 2 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट अपने नाम किया.

रन चेज में बेंगलुरु का कमाल 

रन चेज के लिए मैदान पर उतरी बेंगलुरु ने 15.1 ओवर में  5 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली. टीम के लिए कोहली के अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 27 और जितेश शर्मा ने 23 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया. इस दौरान लखनऊ के लिए प्रिंस याद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. 

Click here to Read More
Previous Article
मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 के इतने मैचों से रोहित शर्मा बाहर! रिपोर्ट तोड़ देगी MI फैंस का दिल
Next Article
कोविड वैक्सीन थी शेन वॉर्न की मौत का कारण? 4 साल बाद बेटे ने किया सनसनीखेज दावा

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment